{"_id":"649369e1f8fcc33dc604a674","slug":"smoke-emanated-from-the-wheel-of-lohit-express-had-to-stop-at-three-places-bareilly-news-c-4-1-188557-2023-06-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: लोहित एक्सप्रेस के पहिये से निकला धुआं, यात्रियों में मचा हड़कंप; तीन स्थानों पर रोकनी पड़ी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: लोहित एक्सप्रेस के पहिये से निकला धुआं, यात्रियों में मचा हड़कंप; तीन स्थानों पर रोकनी पड़ी ट्रेन
Thu, 22 Jun 2023 08:37 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 08:37 AM IST
सार
बुधवार रात लखनऊ से बरेली के बीच ट्रेन संडीला के पास लोहित एक्सप्रेस ट्रेन के पहिये से धुआं निकलने लगा था। इसकी जानकारी होने पर यात्रियों में हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुवाहाटी से जम्मू के बीच चलने वाली 15651 लोहित एक्सप्रेस ने बुधवार को यात्रियों को 20 घंटे का लंबा इंतजार कराया। इस बीच ट्रेन को बरेली जंक्शन पर अतिरिक्त ठहराव भी देना पड़ा। दरअसल, सुपरफास्ट लोहित एक्सप्रेस के पहिये से धुआं निकलने के कारण इसे तीन स्थानों पर रोकना पड़ा।
विज्ञापन
लोहित एक्सप्रेस का बरेली आने का समय मंगलवार रात 11:21 बजे है। यह ट्रेन बुधवार शाम करीब 7:50 बजे बरेली पहुंची। लखनऊ से बरेली के बीच ट्रेन संडीला के पास ट्रेन के पहिये से धुआं निकलने लगा। इस पर यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन को यहां करीब 50 मिनट तक रोका गया।
विज्ञापन
शाहजहांपुर के पास निकला ट्रेन से धुआं
टीएआर (ट्रेन एक्जामनर रिपोर्ट) के बाद ट्रेन को यहां से चलाया गया। संडीला से चलने के बाद ट्रेन से शाहजहांपुर को पास किया और बरेली पहुंचने से पहले बंथरा के बाद पहिये ने धुआं और चिंगारियां छोड़ना शुरू कर दिया। ट्रेन के एसी कोच में भी धुआं भरने लगा। गार्ड की सूचना के बाद बंथरा में भी ट्रेन को ठहराव दिया गया। यहां बंथरा में करीब 20 मिनट के ठहराव कि बाद ट्रेन को बरेली की ओर रवाना किया गया।बरेली पहुंचने से पहले एक बार फिर से इसी तरह की समस्या पैदा हो गई। बरेली जंक्शन पर ट्रेन शाम करीब 7:50 बजे आई। यहां ट्रेन का टीएआर किया गया। इस दौरान पहिये से धुआं जैसी आम समस्या ही सामने आई। इसके बाद ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि गर्मियों के सीजन में पहिये से धुआं आम समस्या है। लोहित एक्सप्रेस में भी इसी तरह की समस्या थी।