फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Smart meter project closed, now electricity connections will be replaced by normal meters

स्मार्ट मीटर प्रोजेक्ट बंद, अब बिजली कनेक्शनों पर सामान्य मीटर लगेंगे

Tue, 26 Jan 2021 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Smart meter project closed, now electricity connections will be replaced by normal meters
डेमो - फोटो : डेमो

जन्माष्टमी पर कई शहरों में ब्लैक आउट होने की घटना की जांच के बाद की गई कार्रवाई
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री का एस्टीमेट के मुकाबले आधी लागत में टेंडर मंजूर करने की भी जांच का आदेश

बरेली। प्रदेश सरकार ने पॉवर कॉरपोरेशन में चल रहे स्मार्ट मीटर प्रोजेक्ट को बंद कर दिया है। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के मुताबिक जन्माष्टमी पर कई शहरों के लाखों घरों में बिजली गुल हो जाने की घटना के बाद कराई गई जांच में यह प्रोजेक्ट चलाने वाली एल एंड टी कंपनी के खिलाफ कई तथ्य मिलने पर यह कदम उठाया गया है। सोमवार को शहर पहुंचे ऊर्जा मंत्री ने बरेली एयरपोर्ट समेत कई जगह बड़े प्रोजेक्ट के एस्टीमेट के मुकाबले आधी लागत के टेंडर मंजूर किए जाने के मामलों में भी प्रबंध निदेशक को उच्चस्तरीय जांच कराने का निर्देश दिया।
ऊर्जा मंत्री ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि प्रदेश भर में अब बिजली कनेक्शनों पर सामान्य मीटर लगाने का आदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी पर कई शहरों में बिजली गुल होना काफी गंभीर घटना थी। लाखों उपभोक्ताओं के परेशान होने के साथ इससे पॉवर कॉरपोरेशन की भी काफी बदनामी हुई थी। इसकी जांच में पता चला कि यह प्रोजेक्ट चलाने वाली एल एंड टी कंपनी के कंट्रोल रूम में गड़बड़ी की गई थी। हालांकि जांच अभी चल रही है लेकिन स्मार्ट मीटर प्रोजेक्ट को बंद कर दिया गया है। निजी कंपनियों को सिस्टम चलाने की इजाजत नहीं दी जा सकती। जांच प्रक्रिया में स्मार्ट मीटर कनेक्शन वाले घरों से फीडबैक भी लिया जा रहा है।
विज्ञापन

सर्किट हाउस से ही ऊर्जा मंत्री ने एस्टीमेट के मुकाबले आधी लागत के टेंडरों को मंजूर किए जाने के मामलों की उच्चस्तरीय जांच कराने का निर्देश भी पॉवर कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक को दिया। दरअसल विधायक श्याम बिहारी लाल ने उनसे फरीदपुर में 220 केवी सबस्टेशन का निर्माण कार्य 52 प्रतिशत कम लागत पर आवंटित करने और वहां घटिया उपकरण लगाने की शिकायत की थी। इसके अलावा बरेली एयरपोर्ट पर भी सबस्टेशन का टेंडर 40 फीसदी कम लागत पर मंजूर करने का मामला उनके सामने उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed