फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Smart city took over the field, sports stopped

Bareilly News: स्मार्ट सिटी ने कब्जाया मैदान, खेलों पर विराम

Thu, 11 Jul 2024 07:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 11 Jul 2024 07:07 AM IST
विज्ञापन
Smart city took over the field, sports stopped
बरेली। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों की लापरवाही के कारण शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में खेल ठप हो गए हैं। स्कूल के खेल मैदान पर स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत सभागार का निर्माण करा दिया गया। जो जगह बची है, वहां फ्लाईओवर के निर्माण के लिए निर्माण सामग्री रख दी गई है। फिलहाल, दोनों ही कार्य पूरे हो चुके हैं, पर निर्माण सामग्री नहीं हटाई जा सकी। इससे बच्चों के खेलकूद पर पूरी तरह से विराम लग चका है। इधर, विभाग की ओर से इस सत्र का खेल कैलेंडर जारी हो चुका है, पर यहां प्रतियोगिताओं का आयोजन कैसे होगा? यह सवाल बना हुआ है।
विज्ञापन


सभागार का निर्माण होने के बाद बाकी बचे मैदान की और भी ज्यादा दुर्दशा हो गई है। निर्माण के दौरान खोदी गई मिट्टी और मलबे को मैदान में ही डंप कर दिया गया। जगह-जगह मिट्टी के ढेर, सरिया, बजरी आदि निर्माण सामग्री रखी हुई है। वर्ष 2004 में राजकीय इंटर कॉलेज को जनपदीय क्रीड़ा विद्यालय घोषित किया गया था पर स्मार्ट सिटी के अधिकारियों की लापरवाही के कारण यहां सुविधाएं और संसाधन नष्ट होते गए। अब मैदान का वजूद ही खत्म हो गया है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर के एथलीट दे चुका है मैदान

खेल विद्यालय घोषित होने के बाद से ही जीआईसी मैदान पर कई वर्षों तक जिला स्तर की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होती रहीं। इस मैदान में वर्ष 2018 में अंतिम बार एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। इस बीच प्रशासन ने मैदान में नुमाइश लगाने की अनुमति दे दी। इस कारण 400 मीटर का एथलेटिक्स ट्रैक नष्ट हो गया। इसके बाद अफसरों ने मैदान को ठीक कराने की जगह पर स्मार्ट सिटी परियोजना के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



---विभाग की ओर से खेल कैलेंडर जारी हो चुका है। इस बार सात नवंबर से वॉलीबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी भी जीआईसी को मिली है। ऐसे में मैदान को पहले की स्थिति में करके देना चाहिए। - नईम अहमद, मंडलीय क्रीड़ा सचिव
---
निमार्ण सामग्री को हटवाया जाएगा। इस मामले में ठेकेदार को बुलाकर सामग्री को हटाने के आदेश दिए जाएंगे। - निधि गुप्ता वत्स, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed