फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   smart city

एकाउंट ऑडिट रिपोर्ट जनता को बताने में भी बनें स्मार्ट

Fri, 10 Jul 2015 12:11 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 10 Jul 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम में दो तरह के ऑडिट होते हैं। एक आंतरिक और दूसरा बाह्य। आमदनी और खर्च से जुड़ा आंतरिक ऑडिट महानगर लेखा परीक्षक (एमएनएलपी) करते हैं जबकि बाह्य ऑडिट इलाहाबाद से लेखा विभाग के ऑडिटर करते हैं। एकाउंट ऑडिट का प्रत्येक छह माह में लेखा परीक्षण जरूर किया जाता है लेकिन उसकी रिपोर्ट कभी सार्वजनिक नहीं की जाती। जनता को ऑडिट रिपोर्ट बताने में भी स्मार्ट बनने की जरूरत है। तभी जनहित में कराए जाने वाले काम और उनकी पारदर्शिता का आकलन हो सकेगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने स्मार्ट सिटी मिशन में शहरों को शामिल करने के लिए 13 मानक तय कर रखे हैं। उनमें सबसे महत्वपूर्ण हर माह पारदर्शी तरीके से किया जाने वाला एकाउंट ऑडिट है। नगर निगम बोर्ड में प्रत्येक वित्तीय वर्ष के प्रारंभ होने से पहले रखे जाने वाले बजट में ऑडिट खर्च 20 लाख से अधिक दर्शाया जाता है। लेखा विभाग के मुताबिक एकाउंट ऑडिट के प्रत्येक माह बनने वाले ट्रायल बैलेंस की जांच चार्टर्ड एकाउंटेंट करते हैं। इसके बदले नगर निगम से उनको निश्चित फीस भुगतान की जाती है। प्रत्येक छह माह में इलाहाबाद लेखा विभाग की टीम आमदनी और खर्च के मदों का लेखा परीक्षण करती है। ऑडिट रिपोर्ट में वित्तीय अनियमितताएं होने पर आपत्तियां भी की जाती हैं। नगर निगम कभी भी ऑडिट रिपोर्ट न बोर्ड में और न ही अन्य तरीके से सार्वजनिक करता है। गंभीर आपत्तियों का निस्तारण गोपनीय तौर पर चलता रहता है। अगर इसमें कोई अफसर या कर्मचारी फंसा दिखता है तो उस फाइल को दबा दिया जाता है। शासन जिन ऑडिट आपत्तियों का संज्ञान लेता है उनका निस्तारण भी समय सीमा के अंदर नहीं हो पाता। स्मार्ट सिटी के लिए ऑडिट आपत्तियों का निस्तारण समय सीमा के अंदर होने के साथ उसमें पारदर्शिता भी जरूरी है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं जनप्रतिनिधि और व्यापारी
फोटो-
‘अगर हम स्मार्ट बनना चाहते हैं तो हमें विभिन्न मदों में होने वाली आमदनी से लेकर खर्च करने के तरीके में सुधार करना होगा। प्रत्येक योजना अफसरों की देखरेख में विभिन्न विभागों से मिलकर बने। उस पर समय बद्ध अमल हो। काम की गुणवत्ता मानक के अनुरूप हो।’ विपुल, कंप्यूटर व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-
‘ऑडिट कराना या न कराना नगर निगम का काम है। पब्लिक को इससे क्या मतलब। चाहे आप ऑडिट कराएं या न कराएं। जनता के लिए तो पेयजल सप्लाई, सड़क और नाली निर्माण के काम ठीक हों। बरसात में जलभराव न हो। टैक्स ठीक से लिया जाए।’ शशांक अग्रवाल, इलेक्ट्रिक व्यापारी
फोटो-
‘एकाउंट ऑडिट वित्तीय लेखा जोखा रखने के लिए है। ये तो अब प्रत्येक संस्था के लिए जरूरी है। नगर निगम भी इससे अलग नहीं है। सवाल ये है कि शासन से मिलने वाले बजट और स्थानीय आमदनी का जनहित में कितना उपयोग होता है। ये चीज स्मार्ट होनी चाहिए।’ अनुराग जैन
फोटो-
‘बारिश में जलभराव न हो। सफाई कर्मचारी नियमित गली मोहल्लों की सफाई करें। पानी समय से पहुंचे। सड़कों पर अंधेरा न रहे। सड़क और नाली निर्माण के काम समय से पूरे हों। सबको सीवर सुविधा मिले। प्रत्येक काम ऑनलाइन किए जाएं। ये चीजें भी स्मार्ट बनने में मदद करेंगी।’ सतीश कुमार, समाजसेवी
 फोटो-
‘सामान्य व्यक्ति को ऑडिट से क्या मतलब। आमदनी और खर्च का एकाउंट ऑडिट कराना नगर निगम के  अफसरों का काम है। हम तो ये जानते हैं कि आप हमसे टैक्स ले रहे हैं तो हमें स्मार्ट सुविधाएं दीजिए। सरकार के बजट का सद उपयोग किया जाए। वित्तीय अनियमितताएं न हों। इससे भी स्थिति सुधरेगी।’ साहिबे आलम, एथलेटिक कोच

फोटो-
‘एकाउंट ऑडिट जनता का विषय नहीं है। ये सोचना अफसरों का काम है कि वह ऑडिट कब कराएं। उसमें आयी आपत्तियों का निस्तारण समय से करें। नगर निगम टैक्स वसूली से लेकर आमदनी के मदों में वसूली और खर्च करने के कामों की पारदर्शिता सुनिश्चित कर ले तो समझो हम हो गए स्मार्ट।’ संजू देवल, व्यापारी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed