{"_id":"61c6213645591a7a382b9c0b","slug":"smart-city-bareilly-is-second-in-the-state-in-issuing-work-orders-bareilly-news-bly4702778111","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी : वर्कआर्डर जारी करने में बरेली प्रदेश में दूसरे नंबर पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी : वर्कआर्डर जारी करने में बरेली प्रदेश में दूसरे नंबर पर
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट सिटी के 63 प्रोजेक्ट में 59 का जारी हो चुका है वर्कआर्डर
70वीं रैंकिंग से लगाई उछाल जारी नई रैंकिंग में 35वां स्थान
बरेली। स्मार्ट सिटी की शुक्रवार सुबह रैंकिंग जारी हो गई। इसमें बरेली को उप्र में दूसरे और देश में 35वां स्थान मिला। इससे पहले बरेली की रैंकिंग 70वें नंबर पर थी। बरेली से आगे सिर्फ कानपुर है और बरेली ने मुरादाबाद, झांसी, सहारनपुर, प्रयागराज को पीछे छोड़ दिया।
स्मार्ट सिटी के वरिष्ठ महाप्रबंधक भूपेश कुमार सिंह ने बताया कि बरेली स्मार्ट सिटी चौथे राउंड में चुना गया। पंद्रह नंवबंर तक बरेली की रैंकिंग 70वें नंबर पर थी। शुक्रवार को जारी हुई रैंकिंग में 35वें नंबर पर पहुंच गया है। अलीगढ़ 51 से 38, झांसी 52 से 37, मुरादाबाद 76 से 70 और सहारनपुर 93 पर था जो अब 98 रैकिंग पर पहुंच गया। बताया कि बरेली स्मार्ट सिटी को केंद्र व राज्य सरकार की तरफ से 256 करोड़ रुपये जारी हुए। 30 नवंबर 2021 तक बरेली स्मार्ट सिटी ने 182.38 करोड़ रुपये का उपयोग कर लिया। कानपुर स्मार्ट सिटी को 539 करोड़ रुपये मिले उन्होंने नवंबर तक 451.83 करोड़ का उपयोग किया गया। इसलिए कानपुर को पहला स्थान मिला।
वरिष्ठ महाप्रबंधक ने बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत हमें 63 प्रोजेक्ट पर काम करना है। इसमें 59 प्रोजेक्ट का वर्कआर्डर जारी हो चुका है। सिर्फ चार प्रोजेक्ट के टेंडर और वर्कआर्डर बचे हैं। उन्हें भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। बताया कि फिजिकल अैर वित्तीय की डीपीआर में भी बरेली सभी स्मार्ट सिटी के शहरों से आगे रहा है। कहा अब प्रोजेक्टों पर तेजी से काम करना है जिससे अगली रैंकिंग में और सुधार किया जा सके।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी सीईओ अभिषेक आनंद ने कहा कि दिसंबर की स्मार्ट सिटी रैकिंग में हमने तीसरे, चौथे चरण के शहरों को पछाड़कर अच्छी रैकिंग हासिल की है। अब हम प्रोजेक्ट पर और तेजी से काम कर रहे हैं। अब तक 17 प्रोजेक्ट पूरे हो चुके हैं। आगे और प्रोजेक्ट और तेजी से पूरा कर रैंकिंग में और सुधार करते हुए और अच्छी रैंक हासिल करेंगे।