फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   smack smuggler will be gangster on islam

स्मैक तस्कर इस्लाम पर लगेगा गैंगस्टर

Tue, 19 Oct 2021 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
smack smuggler will be gangster on islam
प्रतीकात्मक।
बरेली। पुलिस इस बार स्मैक का धंधा करने वाले तस्करों को अच्छा सबक सिखाना चाहती है। स्मैक के धंधे की कमाई से बनाए गए भवन और शोरूम जमींदोज करने के बाद अब पुलिस इन पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई करने जा रही है। सोमवार को फरीदपुर के बेहरा गांव निवासी स्मैक तस्कर इस्लाम के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई। वह इन दिनों जेल में हैं।
विज्ञापन

कुछ समय पहले फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया था। दोनों ने बताया था कि वे इस्लाम से स्मैक खरीदते हैं। उसे दिल्ली और उत्तराखंड में ले जाकर बेचते हैं। इसके बाद पुलिस ने इस्लाम की तलाश शुरू कर दी थी। इस्लाम कोर्ट में सरेंडर कर जेल चला गया। इधर, पुलिस ने स्मैक का धंधा करने वाले तस्करों की संपत्ति की जांच की। इसमें पता चला कि इस्लाम के पास भी करोड़ों की संपत्ति है। फाइक एन्क्लेव में उसकी आलीशान कोठी के साथ ही कैंट के नकटिया में शोरूम और भवन होने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने बीडीए की मदद से उसके शोरूम और भवन पर बुल्डोजर चलवा दिया था। अब इस्लाम की फाइक एन्क्लेव स्थित कोठी का मूल्यांकन कराया जा रहा है। सोमवार को पुलिस की एक टीम फाइक एन्क्लेव भी पहुंची। वहीं एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने इस्लाम और उसके साथियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तैमूर को रिमांड पर बरेली लाने की कोशिश
बरेली। ढाई लाख के इनामी तस्कर तैमूर उर्फ भोला से बरेली पुलिस पूछताछ कर सकेगी। उसे 29 अक्तूबर को वारंट बी के तहत बरेली लाया जाएगा। तैमूर को दिल्ली पुलिस ने रिमांड पर ले रखा है। सोमवार को रिमांड पूरी होने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया। वहीं बरेली पुलिस ने कोर्ट में बी वारंट अर्जी डाल दी है। इस पर कोर्ट 29 अक्तूबर को सुनवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed