फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Smack smuggler Kallu Don was arrested and sent to jail

Bareilly News: स्मैक तस्कर कल्लू डॉन को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Thu, 11 May 2023 02:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 02:52 AM IST
विज्ञापन
Smack smuggler Kallu Don was arrested and sent to jail
फरीदपुर। फतेहगंज पश्चिमी की स्मैक तस्कर कल्लू डॉन को पुलिस ने गैंगस्टर के मुकदमे में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है वहीं उसके दो साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

तस्कर कल्लू डॉन के खिलाफ थाने में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ था। उसकी विवेचना फरीदपुर पुलिस कर रही है। कल्लू डॉन को मंगलवार को एसओजी ने गिरफ्तार कर फरीदपुर पुलिस को सौंप दिया। फरीदपुर पुलिस ने कल्लू डॉन को बुधवार को जेल भेज दिया। हरिपुर के मोहल्ला मरदान निवासी उसके दो साथी फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पुलिस पूछताछ में कल्लू डॉन उर्फ शाहिद ने बताया कि फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला अंसारी का रहने वाला है।
विज्ञापन

उसने बताया कि वह पहले बहुत गरीब था। इसके कारण लोगों की संगति में पड़कर इसमें तस्करी का काम में पहली बार 1994 में जेल गया था। जेल से वापस आने के बाद वह स्मैक तस्करी के कामों में लिप्त हो गया। वह कई सालों तक स्मैक तस्करी का काम दिल्ली, उत्तराखंड आदि जगहों पर करता रहा। अब तक उस पर कुल 18 मुकदमे लिखे जा चुके हैं। सभी मुकदमों में उसने जमानत करा ली। उसके आदमी भुता में पकड़े गए थे जिसमें उसका भी नाम आ गया था। इसमें उसने न्यायालय में हाजिर होकर जमानत करा ली। आप वह पत्नी को नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा रहा है। आरोपी ने पुलिस से गिर जाते हुए कहा कि अब वह किसी प्रकार का कोई गलत काम करना नहीं चाहता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed