फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Smack smuggler and former Pradhan Mehtab's arms license will be cancelled.

Bareilly News: स्मैक तस्कर पूर्व प्रधान मेहताब के शस्त्र लाइसेंस होंगे निरस्त

Wed, 06 May 2026 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Smack smuggler and former Pradhan Mehtab's arms license will be cancelled.
फरीदपुर। मोहनपुर गांव के पूर्व प्रधान और स्मैक तस्कर महताब के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। पुलिस उसकी करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति को भी जब्त करने की तैयारी कर रही है। मेहताब को मीरगंज थाने से तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस महताब के असलहों का रिकॉर्ड खंगाल रही है। इसके बाद उनके निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी जाएगी। पुलिस के अनुसार, महताब गांव और क्षेत्र में अपना दबदबा बनाने के लिए हथियारों का शौकीन है। उसके और परिवार के सदस्यों के पास कई लाइसेंसी असलहे हैं। मीरगंज से तस्करी के आरोप में जेल जाने के बाद से पुलिस का शिकंजा उस पर कसता जा रहा है। पुलिस उसकी अवैध संपत्ति भी खंगाल रही है।
विज्ञापन

महताब के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति होने का अनुमान है, इसमें काफी बेनामी संपत्ति भी शामिल है। फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि स्मैक तस्करी से अर्जित महताब के असलहों और संपत्ति का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। इसके बाद निरस्तीकरण और संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतनी अवैध संपत्ति चर्चा में

पुलिस के अनुसार, महताब के पास फरीदपुर कस्बे में करीब तीन बीघे का एक प्लॉट है, इसकी कीमत लगभग छह करोड़ रुपये है। बरेली के फाइक एन्क्लेव में भी उसकी करोड़ों रुपये की दो आलीशान कोठियां हैं। नोएडा में भी उसकी संपत्ति होने की जानकारी मिली है। यह सारी संपत्ति उसने स्मैक तस्करी के अवैध धंधे से अर्जित की है। पुलिस इन संपत्तियों के स्रोतों की भी जांच कर रही है।


रिश्तेदारों के नाम बेनामी संपत्ति

महताब ने अपनी काफी संपत्ति रिश्तेदारों और घरवालों के नाम कर रखी है। पुलिस को उसकी कई बेनामी संपत्तियों का भी पता चला है। इन सभी संपत्तियों का पुलिस रिकॉर्ड खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed