फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Slow scholarship website causes trouble; forms to be submitted in two shifts now.

Bareilly News: छात्रवृत्ति साइट की धीमी गति ने छकाया, अब दो शिफ्टों में जमा होंगे फॉर्म

Wed, 14 Oct 2026 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 14 Oct 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Slow scholarship website causes trouble; forms to be submitted in two shifts now.
बरेली। बरेली कॉलेज में विद्यार्थियों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। छात्रवृत्ति आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए मंगलवार को बायोमीट्रिक व सत्यापन कराने आए विद्यार्थियों को साइट की धीमी गति ने छकाया। इस कारण दिनभर में मात्र 100 फॉर्म ही फॉर्वड हो सके।
विज्ञापन

छात्रवृत्ति के लिए फॉर्म जमा करने के लिए कॉलेज में सुबह नौ बजे से ही विद्यार्थियों कतारें लगने लगीं। एक तरफ सत्यापन के लिए और दूसरी ओर बायोमीट्रिक के लिए काउंटर लगाए गए हैं। वहां सुरक्षा कर्मचारी को भी बैठाया गया लेकिन इंतजाम के बावजूद अधिकतर विद्यार्थियों को बिना बायोमीट्रिक कराए ही मायूस ही लौटना पड़ा। जो घंटों लाइन में लगे रहे वे तनाव में रहे। गहमा-गहमी की सूचना पर चीफ प्रॉक्टर इंदीवर सिंह ने काउंटर के पास पहुंचकर साइट धीमी चलने की सूचना दी। हालांकि सोमवार को हुई काउंटर की दिक्कत दूर हो गई थी। मंगलवार को फॉर्म जमा करने में सुविधा के लिए दो काउंटर खोले गए।
विज्ञापन

इस बाबत प्राचार्य ओपी राय ने बताया कि साइट की अत्यधिक धीमी रफ्तार को देखते अब फॉर्म फॉवर्ड करने के लिए दो शिफ्टों में काउंटर खोलने का इंतजाम किया गया है। फॉर्म रिन्यूवल कराने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है। इस कारण अधिक संख्या में विद्यार्थी छात्रवृत्ति के फॉर्म जमा करने पहुंच रहे हैं। छात्र-छात्राओं की अत्यधिक संख्या देखकर ये कदम उठाया है। रात में साइट तेज चलती है। एक शिफ्ट सुबह छह से दोपहर दो बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर दो बजे से रात दस बजे तक होगी। इस बीच फॉर्म फॉवर्ड किए जाएंगे। विद्यार्थी अपने फॉर्म सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक कॉलेज में जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन से चार घंटों में भी नहीं आया नंबर
मैं सुबह 10:00 बजे से खड़ी हूं। दोपहर 2:30 बजे तक भी नंबर नहीं आया। साइट धीमी चल रही। दूसरे जिले से बार-बार आना मुश्किल है। - नैंसी, एमकॉम, पीलीभीत
मैं सुबह 11:00 बजे से अपनी बारी का इंतजार कर रही हूं। पहले सत्यापन की कतार में खड़ी रही। इसके बाद बायोमीट्रिक की लाइन में लगी। बायोमीट्रिक में बहुत देर लग रही है। - सृष्टि, बीए, शाहजहांपुर कटरा
मैं सुबह 10:00 बजे से लाइन में लगा हुआ हूं। बताया जा रहा है कि साइट ही नहीं चल रही। दो दिन शेष हैं, इसके चलते जल्द फॉर्म जमा करना है। - रंजीत, बीएससी, रिठौरा

सुबह 11:00 बजे से लाइन में लगकर परेशान हो गए। एक बार सत्यापन के लिए खड़ा होना फिर बायोमीट्रिक के लिए और उतनी ही लंबी लाइन में लगना। यह थकाऊ है। - सारियानूर, एमए, नवाबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed