फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pradhan shot villager for complaining about rigging in Bareilly

Bareilly: धांधली की शिकायत करने पर प्रधान ने ग्रामीण को मारी गोली, परिजनों ने बदायूं-हाईवे पर लगाया जाम

Fri, 01 Sep 2023 02:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 01 Sep 2023 02:40 PM IST
सार

बरेली के भमोरा में ग्रामीण को गोली मारे जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप है कि धांधली की शिकायत करने पर प्रधान ने गोली मारी है। 

विज्ञापन
Pradhan shot villager for complaining about rigging in Bareilly
पीड़ित परिवार की महिलाओं की बात सुनती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भमोरा में विकास कार्यों में धांधली शिकायतों से गुस्साए प्रधान पक्ष ने एक ग्रामीण को तीन दिनों तक कई बार पीटा। बृहस्पतिवार शाम उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। प्रधान पक्ष पर गोली मारकर घायल करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित पक्ष ने देवचरा में बदायूं हाईवे पर जाम लगा दिया। देर रात पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन


भमोरा थाने के चकरपुर गांव निवासी अर्पणा ने बताया कि उनके पति कृष्णपाल व अन्य ग्रामीणों ने काफी पहले प्रधान के खिलाफ शिकायतें की थीं। तीन दिन पहले गांव में जांच टीम आई थी। टीम के लौटने के बाद प्रधान पक्ष ने उनके पति को रास्ते में घेरकर पीट दिया।

विज्ञापन

प्रधान पक्ष ने फायरिंग भी की

बृहस्पतिवार शाम नर्सरी पर काम करते उनके पति पर फिर हमला किया गया। इसमें प्रधान पक्ष ने फायरिंग भी की। गोली उनके पति की कनपटी पर घाव करती निकल गई। डंडों से भी कृष्णपाल व बेटी पूजा को पीटकर घायल किया गया। पथराव भी किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने कृष्णपाल को जिला अस्पताल भेज दिया पर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की। इससे गुस्साए कृष्णपाल पक्ष ने देवचरा में बरेली-बदायूं रोड पर जाम लगा दिया। प्रधान व प्रधान के भाइयों की गिरफ्तारी की मांग की। 

कहा कि अगर कार्रवाई की जाती तो इस तरह हमला नहीं होता। इंस्पेक्टर क्राइम केवी सिंह ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तो एक घंटे बाद उन्होंने जाम खोला। बताया जा रहा है कि प्रधान पक्ष की ओर से जगपाल भी पथराव में घायल हुआ है। उस पक्ष ने भी कृष्णपाल पक्ष के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed