फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Six trains will be run on changed routes from 8th to 12th February

Bareilly News: आठ से 12 फरवरी तक बदले रूट पर चलाई जाएंगी छह ट्रेनें

Thu, 25 Jan 2024 08:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 25 Jan 2024 08:04 AM IST
सार

सीतापुर-सीतापुर सिटी स्टेशनों के बीच दोहरीकरण समेत अन्य कार्यों और 13 फरवरी को रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के कारण कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है। कई को रूट बदल कर भी चलाया जाएगा। इनमें छह ट्रेन बरेली होते हुए गुजरती हैं।
 

विज्ञापन
Six trains will be run on changed routes from 8th to 12th February
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में बुढ़वल-सीतापुर रेलखंड के सीतापुर-सीतापुर सिटी स्टेशनों के बीच दोहरीकरण समेत अन्य कार्यों और 13 फरवरी को रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के कारण कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है। कई को रूट बदल कर भी चलाया जाएगा। इनमें छह ट्रेन बरेली होते हुए गुजरती हैं।
विज्ञापन


बरेली होकर गुजरने वाली 15212/15211 अमृतसर-दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस आठ से 12 फरवरी तक रोजा-सीतापुर-बुढ़वल के स्थान पर परिवर्तित रूट रोजा-लखनऊ-बाराबंकी-बुढ़वल के रास्ते चलाई जाएगी। इसके अलावा 11 फरवरी को 22424 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस, 12 फरवरी को 22423 गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस, 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस को और 11 फरवरी को 12491 बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस को परिवर्तित रूट बुढ़वल-बाराबंकी-लखनऊ-रोजा के रास्ते चलाया जाएगा।
विज्ञापन

 इन ट्रेनों का सीतापुर होते हुए संचालन होता है। 

रूट परिवर्तन के कारण बरेली से सीतापुर के लिए आवागमन में कुछ समस्या रहेगी। इस दौरान 12 फरवरी को रक्सौल से चलने वाली 15273 रक्सौल-आनंद विहार एक्सप्रेस 55 मिनट, 11 फरवरी को सहरसा से चलने वाली 15531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस 57 और 15655 कामाख्या एक्सप्रेस को 3:30 घंटे देरी से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed