{"_id":"5c5c5c7abdec22739d537c4c","slug":"six-people-scorched-by-lightning-in-badaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से छह लोग झुलसे, सभी पीड़ित अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से छह लोग झुलसे, सभी पीड़ित अस्पताल में भर्ती
Thu, 07 Feb 2019 09:57 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 07 Feb 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
आसमानी बिजली
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार रात ओझा गांव में बिजली गिरने से हड़कंप मच गया। करीब छह लोग चपेट में आने से झुलस गए और कई लोगों के घरों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फुंक गए। झुलसे लोगों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
रात में गांव निवासी 30 वर्षीय मोहम्मद आजिम, 20 वर्षीय शानू, 22 वर्षीय आस मोहम्मद, 25 वर्षीय शाकिर और 25 वर्षीय लालू बरगद के पेड़ के नीचे बैठे थे। तभी मस्जिद के निकट डॉ. इकबाल अहमद के मकान के छज्जे पर बिजली गिर गई। इससे मकान का छज्जा टूटकर गिर गया और बरगद के नीचे बैठे सभी लोग बिजली की चपेट में आने से झुलस गए।
विज्ञापन
वहीं, इकबाल के घर में रखे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन आदि फुंक गए। मोहल्ले के लोग चीखपुकार सुनकर अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। झुलसे लोगों को प्राइवेट अस्पताल ले गए।
विज्ञापन