{"_id":"61560cc88ebc3e626910ad8d","slug":"six-people-found-corona-infected-bareilly-news-bly4613401193","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह लोग मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह लोग मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
कोरोना जांच
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुणे से आई संक्रमित महिला सैन्य अधिकारी के परिजनों की रिपोर्ट मिली पॉजिटिव
विज्ञापन
बरेली। 17 दिन बाद एक बार फिर बरेली में 24 घंटे के भीतर छह लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिसके बाद तेजी से कम हुए सक्रिय संक्रमितों की तादाद फिर दस हो गई है। सीएमओ ने परिवार के सभी सदस्यों की जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए सैंपल दिल्ली लैब भेज दिया है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले दिनों पुणे से एक महिला सैन्य अधिकारी बरेली में ज्वॉइनिंग के लिए पहुंची थी। दो दिन गेस्ट हाउस में रहने के बाद वह दुर्गा नगर अपने घर रहने चली गई। गेस्ट हाउस में रहने के दौरान स्वस्थ रहीं लेकिन घर पहुंचने के बाद उसकी तबियत बिगड़ने लगी थी। कोरोना जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। परिवार के अन्य सदस्यों का भी सैंपल लिया गया। इसमें से छह लोगोें की रिपोर्ट बृहस्पतिवार को पॉजिटिव मिली है। सर्विलांस टीम ने सभी को आइसोलेट करा दिया है।
उधर, पुणे से आने की वजह से वायरस के स्वरूप पता करने के लिए सीएमओ से जीनोम सीक्वेंसिंग कराने की अनुमति लेकर सर्विलांस टीम ने सैंपल दिल्ली लैब भेज दिया है। साथ ही, संक्रमित मिले छह लोगों के संपर्क में आने वालों की भी पड़ताल शुरू कर दी गई है। जिनके सैंपल तीन दिन बाद लिए जाएंगे। सीएमओ ने बताया कि बाहर से आने वाले संक्रमित मिले सभी लोगों की जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।
अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले दिनों पुणे से एक महिला सैन्य अधिकारी बरेली में ज्वॉइनिंग के लिए पहुंची थी। दो दिन गेस्ट हाउस में रहने के बाद वह दुर्गा नगर अपने घर रहने चली गई। गेस्ट हाउस में रहने के दौरान स्वस्थ रहीं लेकिन घर पहुंचने के बाद उसकी तबियत बिगड़ने लगी थी। कोरोना जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। परिवार के अन्य सदस्यों का भी सैंपल लिया गया। इसमें से छह लोगोें की रिपोर्ट बृहस्पतिवार को पॉजिटिव मिली है। सर्विलांस टीम ने सभी को आइसोलेट करा दिया है।
विज्ञापन
उधर, पुणे से आने की वजह से वायरस के स्वरूप पता करने के लिए सीएमओ से जीनोम सीक्वेंसिंग कराने की अनुमति लेकर सर्विलांस टीम ने सैंपल दिल्ली लैब भेज दिया है। साथ ही, संक्रमित मिले छह लोगों के संपर्क में आने वालों की भी पड़ताल शुरू कर दी गई है। जिनके सैंपल तीन दिन बाद लिए जाएंगे। सीएमओ ने बताया कि बाहर से आने वाले संक्रमित मिले सभी लोगों की जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
पूर्व में भेजे गए सभी सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव
सीएमओ डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि अति संवदेनशील राज्यों से वापस आ रहे लोगों की आरटीपीसीआर जांच कराई जा रही है। जो संक्रमित मिल रहे हैं, उनके सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग भी कराया जा रहा है। ताकि वायरस के स्वरूप पता चल सके और उसके अनुसार इलाज आदि व्यवस्थाएं की जा सकें। उन्होंने बताया कि राहत की बात है कि अभी तक भेजे गए करीब दर्जन भर सैंपल में सभी की रिपोर्ट निगेटिव मिली है।अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।
अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।