फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Six office bearers of Bareilly in the UP Industries Board

उप्र उद्योग व्यापार मंडल में बरेली के छह पदाधिकारी

Thu, 09 Sep 2021 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Six office bearers of Bareilly in the UP Industries Board
मथुरा में हुए कार्यक्रम में मौजूद राजेश अग्रवाल और अन्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

लगातार तीसरी बार प्रांतीय महामंत्री चुने गए राजेंद्र गुप्ता
विज्ञापन

मथुरा के वृंदावन में हुआ दो दिवसीय अधिवेशन, बरेली से एक सदस्य भी

बरेली। वृंदावन के श्रीकृष्ण आश्रम में हुए उत्तर प्रदेश के उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय चुनाव में बरेली के छह व्यापारियों को पद मिले हैं। सदस्य के तौर पर भी एक व्यापारी निर्वाचित हुआ है। बरेली से सात ही व्यापारियों ने चुनाव में नामांकन कराया था। पूरे प्रदेश से 117 आवेदन किए गए थे जिनमें 75 जीते हैं।
राजेंद्र गुप्ता को लगातार तीसरी साल प्रांतीय महामंत्री पद के लिए चुना गया। राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि राजेश जसोरिया को संयुक्त महामंत्री, संजीव चांदना को उपाध्यक्ष, विनोद गुप्ता को मंत्री, अंजनी गुप्ता और अनुज पांडे को संगठन मंत्री चुना गया। दुर्गेश खटवानी प्रांतीय कार्यसमिति सदस्य के लिए निर्वाचित हुए हैं। प्रांतीय अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद मुकुंद मिश्रा ने कहा कि वह व्यापारियों के लिए संघर्ष करते रहेंगे। उत्तर प्रदेश के व्यापारियों को एक मंच पर लाने की मुहिम चलाएंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरेली कैंट के विधायक व भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल थे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों ने हमेशा विषम परिस्थितियों में देश को संभाला है और अर्थव्यवस्था को ताकत दी है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने उप्र उद्योग व्यापार मंडल को व्यापारियों की समस्याओं के लिए संघर्षरत सबसे पुराना संगठन बताया। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि सरकार ने बिजली आपूर्ति की व्यवस्था में आमूल चूल परिवर्तन किया है। केंद्र सरकार प्रदेश सरकार को औद्योगिक व व्यावसायिक फ ीडरों पर 24 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तीन लाख करोड़ का अनुदान देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed