{"_id":"613904a78ebc3e21885440a1","slug":"six-office-bearers-of-bareilly-in-the-up-industries-board-bareilly-news-bly458937537","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप्र उद्योग व्यापार मंडल में बरेली के छह पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप्र उद्योग व्यापार मंडल में बरेली के छह पदाधिकारी
विज्ञापन
मथुरा में हुए कार्यक्रम में मौजूद राजेश अग्रवाल और अन्य।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार तीसरी बार प्रांतीय महामंत्री चुने गए राजेंद्र गुप्ता
विज्ञापन
मथुरा के वृंदावन में हुआ दो दिवसीय अधिवेशन, बरेली से एक सदस्य भी
बरेली। वृंदावन के श्रीकृष्ण आश्रम में हुए उत्तर प्रदेश के उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय चुनाव में बरेली के छह व्यापारियों को पद मिले हैं। सदस्य के तौर पर भी एक व्यापारी निर्वाचित हुआ है। बरेली से सात ही व्यापारियों ने चुनाव में नामांकन कराया था। पूरे प्रदेश से 117 आवेदन किए गए थे जिनमें 75 जीते हैं।
राजेंद्र गुप्ता को लगातार तीसरी साल प्रांतीय महामंत्री पद के लिए चुना गया। राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि राजेश जसोरिया को संयुक्त महामंत्री, संजीव चांदना को उपाध्यक्ष, विनोद गुप्ता को मंत्री, अंजनी गुप्ता और अनुज पांडे को संगठन मंत्री चुना गया। दुर्गेश खटवानी प्रांतीय कार्यसमिति सदस्य के लिए निर्वाचित हुए हैं। प्रांतीय अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद मुकुंद मिश्रा ने कहा कि वह व्यापारियों के लिए संघर्ष करते रहेंगे। उत्तर प्रदेश के व्यापारियों को एक मंच पर लाने की मुहिम चलाएंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरेली कैंट के विधायक व भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल थे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों ने हमेशा विषम परिस्थितियों में देश को संभाला है और अर्थव्यवस्था को ताकत दी है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने उप्र उद्योग व्यापार मंडल को व्यापारियों की समस्याओं के लिए संघर्षरत सबसे पुराना संगठन बताया। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि सरकार ने बिजली आपूर्ति की व्यवस्था में आमूल चूल परिवर्तन किया है। केंद्र सरकार प्रदेश सरकार को औद्योगिक व व्यावसायिक फ ीडरों पर 24 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तीन लाख करोड़ का अनुदान देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा के वृंदावन में हुआ दो दिवसीय अधिवेशन, बरेली से एक सदस्य भी बरेली। वृंदावन के श्रीकृष्ण आश्रम में हुए उत्तर प्रदेश के उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय चुनाव में बरेली के छह व्यापारियों को पद मिले हैं। सदस्य के तौर पर भी एक व्यापारी निर्वाचित हुआ है। बरेली से सात ही व्यापारियों ने चुनाव में नामांकन कराया था। पूरे प्रदेश से 117 आवेदन किए गए थे जिनमें 75 जीते हैं।