{"_id":"676cadcc3a184c3a8601449a","slug":"six-accused-of-robbery-arrested-in-encounter-two-shot-in-leg-constable-also-injured-bareilly-news-c-4-lko1064-548387-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मुठभेड़ में लूट के छह आरोपी गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली, सिपाही भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मुठभेड़ में लूट के छह आरोपी गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली, सिपाही भी घायल
Thu, 26 Dec 2024 12:11 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 12:11 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों की गिरफ्तारी के संबंधन में जानकारी देते एसपी उत्तरी
- फोटो : संवाद
बरेली में शेरगढ़ पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बुधवार सुबह हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों को पैर में गोली लगी है। एक सिपाही भी घायल हुआ है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी तीन मोटरसाइकिलों से दूसरी घटना को अंजाम देने जा रहे थे।
एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि 20 नवंबर और 20 दिसंबर को लूट की घटना अंजाम देने वाले आरोपी पनवड़िया मोड़ के पास खड़े हैं। 20 दिसंबर को शेरगढ़ थाना क्षेत्र में पनवड़िया मानपुर रोड पर किच्छा नदी के पुल के पास सूरजपाल नाम के व्यक्ति का शव मिला था। इन्हीं आरोपियों ने उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर मोटरसाइकिल लूट ली थी।
एसपी के मुताबिक, इन्हीं आरोपियों ने 20 नवंबर को अरविंद के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर बाइक व मोबाइल फोन लूट लिया था। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम ग्राम सियाठेरी निवासी सतीश, जितेंद्र ऊर्फ लुक्का डॉन, देवेंद्र ऊर्फ देवा, मिर्जापुर निवासी रनवीर, मधुकरपुर निवासी भूपेंद्र, गुलड़िया भवानी निवासी रितिक, दीपक और बुद्धशरण बताए।
विज्ञापन
इनमें से सतीश मौके से भाग गया। बुद्धपाल की गिरफ्तारी भी शेष है। मुठभेड़ में जितेंद्र ऊर्फ लुक्का और रितिक घायल हुए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
बहेड़ी, मीरगंज के सुनसान रास्तों पर घटनाओं को देते हैं अंजाम
एसपी ने बताया कि यह गिरोह बहेड़ी, मीरगंज, नवाबगंज व अन्य क्षेत्रों में सुनसान रास्तों पर रात में अकेले बाइक पर आ रहे लोगों पर हमला करते हैं। पहले से ही घात लगाकर कांता, बांका, डंडों से वार कर उनको गिरा देते हैं। इसके बाद उनके पास जो सामान मिलता है, उसको लूट लेते हैं। ये इस प्रकार वार करते हैं, कि पीड़ित की मृत्यु हो जाए, ताकि उनकी पहचान न उजागर हो।
ये सामान हुए बरामद
बदमाशों के पास से 315 बोर के दो तमंचे, तीन खोखे, तीन कारतूस, तीन चाकू, तीन मोटरसाइकिल, 800 रुपये की नकदी, लूटा गया मोबाइल फोन, पैन कार्ड, डेबिट कार्ड, मृतक सज्जाद अहमद का ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, पैन कार्ड, लूटी गई बाइक की टंकी व एलॉय व्हील बरामद हुआ है।