{"_id":"65342eb41f610cdbf909d3e5","slug":"situation-out-of-control-due-to-possible-dengue-fever-in-rajpur-kalan-village-aonla-news-c-183-1-sbly1007-1331-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: राजपुर कलां गांव में डेंगू संभावित बुखार से हालात हुए बेकाबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: राजपुर कलां गांव में डेंगू संभावित बुखार से हालात हुए बेकाबू
Sun, 22 Oct 2023 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 22 Oct 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
गुलड़िया। राजपुर कलां गांव में शनिवार को बुखार पीड़ित नरेंद्र सिंह (55) की जान चली गई। गांव में एक सप्ताह के अंदर यह आठवीं मौत है। लगातार हो रहीं मौतों से गांव में दहशत है। शनिवार को पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह भी गांव पहुंचे। मृतकों के परिजनों से मुलाकात करने के साथ उन्होंने घर-घर जाकर जांच करने और गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के लिए कहा।
परिजनों ने बताया कि नरेंद्र सिंह को तीन दिन पहले बुखार आया था। गांव के ही निजी चिकित्सक से उन्होंने दवा ली। तबीयत बिगड़ने पर शुक्रवार रात उन्हें बरेली ले जाने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को ही गांव के यशवीर, आरिश, प्रेमवती और आधार सिंह की मौत हुई थी। तीन दिन पहले सोनू पोरवाल, सुधा माहेश्वरी और रेखा श्रीवास्तव की जान जा चुकी है। सभी बुखार से पीड़ित थे। पड़ोसी गांव सिरसा में पलक किदौना गांव के सतबीर सिंह भी बुखार की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं। शनिवार को गांव पहुंचे पशुधन मंत्री ने ग्राम प्रधान से नियमित साफ-सफाई कराने के लिए कहा।
घरों में मिला मच्छरों का लार्वा
ग्राम प्रधान अतुल गुप्ता ने बताया कि शनिवार को 36 से ज्यादा घरों में जाकर जांच की गई। इस दौरान कई घरों में मच्छरों का लार्वा मिला। सभी को निर्देश दिए गए हैं कि पानी जमा न होने दें।
विज्ञापन
-- -- -
दिल्ली में उपचार करा रहे शीशगढ़ के छात्र की मौत
शीशगढ़। दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान शीशगढ़ के मोहम्मद जिबरान (नौ) की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि जिबरान को 10 दिन पहले बुखार आया था। निजी अस्पताल में डेंगू की पुष्टि हुई। बरेली के एक निजी अस्पताल में उपचार कराने के बावजूद हालत में सुधार नहीं हुआ। बीते दिनों जिबरान को दिल्ली रेफर किया गया। यहां जिबरान की मौत हो गई। शनिवार को शव गांव पहुंचा। संवाद