{"_id":"691a3b9724b54efcfc09b9a9","slug":"sit-formed-to-investigate-four-gst-evasion-cases-bareilly-news-c-4-vns1074-767856-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जीएसटी चोरी के चार मुकदमों की जांच के लिए एसआईटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जीएसटी चोरी के चार मुकदमों की जांच के लिए एसआईटी गठित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी ने क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर संजय धीर को दी जिम्मेदारी, मदद में लगाए चार दरोगा, एसपी क्राइम रखेंगे नजर
बरेली। बोगस कंपनियां बनाकर कर चोरी के मामलों पर पुलिस ने शिकंजा कसने का प्रयास किया है। बरेली में इसी तरह के चार मुकदमों की विवेचना अब विशेष जांच टीम (एसआईटी) करेगी। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर संजय धीर इसकी कमान संभालेंगे। एसएसपी ने उनकी मदद में चार दरोगा भी लगाए हैं। एसपी क्राइम को इनके कामकाज पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है।
शासन ने जीएसटी चोरी के मुकदमों की विवेचना के लिए प्रदेश से लेकर जिलों तक विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, प्रदेशभर में इस तरह के 147 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें करीब एक हजार करोड़ रुपये की कर चोरी के आरोप हैं। एसटीएफ के एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान को प्रदेश स्तर पर इसकी विवेचना की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है।
डीजीपी के निर्देश पर बरेली में भी एसएसपी ने एसआईटी गठित कर दी है। पूर्व में इज्जतनगर समेत अन्य थानों में दक्षता से काम करने वाले क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर संजय धीर को चार मुकदमों की विवेचना की जिम्मेदारी दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
इन थानों में दर्ज हैं मामले
बरेली के प्रेमनगर, इज्जतनगर, किला व बिथरी थानों में करीब बीस करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी के चार मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि इंस्पेक्टर संजय धीर इन मामलों की विवेचना करके तत्परता से रिपोर्ट दाखिल करेंगे। उनकी मदद संबंधित थानों के चार दरोगा करेंगे।