{"_id":"6876be6610d5bc68690efec2","slug":"sirauli-police-accused-of-robbery-during-checking-of-dhaba-bareilly-news-c-4-bly1015-683008-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सिरौली पुलिस पर ढाबा चेकिंग के दौरान लूट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सिरौली पुलिस पर ढाबा चेकिंग के दौरान लूट का आरोप
विज्ञापन
गुलड़िया (बरेली)। सिरौली थाना क्षेत्र के रामनगर-हरदासपुर मार्ग पर संचालित ढाबे के मालिक ने सिरौली पुलिस पर मांस और अंडे की बिक्री की जांच के दौरान डेढ़ लाख रुपये लूटने का आरोप लगाकर एसएसपी से शिकायत की है। एसएसपी ने सीओ मीरगंज को मामले की जांच सौंपी है।
सिरौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगन्नाथपुर के पास शिवा ढाबा के मालिक बदायूं जिले के गांव भरतपुर निवासी मुलायम सिंह हैं। मुलायम सिंह ने मंगलवार को एसएसपी से शिकायत की कि 12 जुलाई की शाम थाना प्रभारी जगत सिंह और दो सिपाही उनके ढाबे पर आए। ढाबे पर मांस और अंडा की बिक्री करने का आरोप लगाया। मुलायम सिंह ने पूरा ढाबा चेक करा दिया, लेकिन कुछ नहीं मिला। आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने उनके साथ मारपीट की और ढाबे के अंदर रखे 1.40 लाख रुपये और दिनभर की बिक्री के गल्ले में रखे दस हजार रुपये निकाल लिए।
मुलायम सिंह ने कहा कि तुम्हारा यह काम ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है। तब पुलिसवाले ढाबे पर लगे सारे कैमरे और उसकी डीवीआर उखाड़ ले गए। उनको भी पुलिस साथ ले गई और सुबह सिपाही दीपक कुमार के जरिये 25 हजार रुपये लेकर थाने से छोड़ा गया। दूसरी ओर, थाना प्रभारी जगत सिंह ने आरोपों को निराधार बताया है। संवाद
विज्ञापन
--
ढाबा संचालक के खिलाफ अवैध रूप से शराब बेचने पर कार्रवाई हुई है। सावन में पुलिस अभियान चला रही है। हो सकता है पुलिस टीम उसकी जांच करने गई हो। मुलायम सिंह का कोई और आरोप है तो उसकी जांच करा ली जाएगी। - अंजनी कुमार तिवारी, सीओ मीरगंज