{"_id":"6402f66296c34b96ff08bdeb","slug":"singer-guru-randhawa-performed-at-invertis-university-s-program-2023-03-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बॉलीवुड गायक गुरु रंधावा ने 'इन्वर्शिया' में बांधा समा, आधी रात तक थिरकते रहे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बॉलीवुड गायक गुरु रंधावा ने 'इन्वर्शिया' में बांधा समा, आधी रात तक थिरकते रहे युवा
Sat, 04 Mar 2023 01:12 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 04 Mar 2023 01:12 PM IST
सार
'इन्वर्शिया' की स्टार नाइट में पंजाबी व बॉलीवुड सिंगर गुरु रंधावा ने लगदी लाहौर दी, तेनू सूट-सूट करदा, मून राइज आदि गाने गाए।
विज्ञापन
स्टार नाइट में गुरु रंधावा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के इन्वर्टिस विश्वविद्यालय का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव बॉलीवुड गायक गुरु रंधावा के गानों के साथ समाप्त हुआ। शुक्रवार शाम को गायक गुरु रंधावा ने अपनी आवाज से सुरों का ऐसा समां बांधा कि युवा देर रात तक झूमते रहे। ग्राउंड के चारों तरफ लोग सुरों की झंकार पर थिरकते नजर आए। फ्रीसिया: राइजिंग एबव एंड बियॉन्ड थीम पर आधारित इन्वर्शिया के दूसरे दिन विश्वविद्यालय के परिसर में दिनभर कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
अभिरुचि क्लब के निर्देशन में रॉकऑन क्लब के डांसपिरेशन के साथ वार्षिकोत्सव की शुरुआत हुई। छात्र-छात्राओं ने वाद विवाद, डेयर टू कम्पलीट, रिंग टॉस आदि कार्यक्रम में अपने कौशल का प्रदर्शन किया। वॉयस ऑफ इन्वर्शिया प्रिया पांडेय को चुना गया।
विज्ञापन
स्टार नाइट में गुरु रंधावा
- फोटो : अमर उजाला
शाम को स्टार नाइट में पंजाबी व बॉलीवुड सिंगर गुरु रंधावा ने लगदी लाहौर दी, तेनू सूट-सूट करदा, मून राइज आदि गानों पर युवाओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। बॉलीवुड सिंगर गुरु रंधावा ने कई विद्यार्थियों के साथ तस्वीरें भी लीं।
समारोह में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. उमेश गौतम, कार्यकारिणी निदेशक पार्थ गौतम, कार्यकारिणी चेयरपर्सन सोनल गौतम समेत विश्वविद्यालय के कुलपति वाईडीएस आर्या, रजिस्ट्रार संतोष कुमार, डीन, प्राध्यापक आदि उपस्थित रहे।