फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Singer Guru Randhawa performed at Invertis University's program

Bareilly News: बॉलीवुड गायक गुरु रंधावा ने 'इन्वर्शिया' में बांधा समा, आधी रात तक थिरकते रहे युवा

Sat, 04 Mar 2023 01:12 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 04 Mar 2023 01:12 PM IST
सार

'इन्वर्शिया' की स्टार नाइट में पंजाबी व बॉलीवुड सिंगर गुरु रंधावा ने लगदी लाहौर दी, तेनू सूट-सूट करदा, मून राइज आदि गाने गाए। 

विज्ञापन
Singer Guru Randhawa performed at Invertis University's program
स्टार नाइट में गुरु रंधावा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के इन्वर्टिस विश्वविद्यालय का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव बॉलीवुड गायक गुरु रंधावा के गानों के साथ समाप्त हुआ। शुक्रवार शाम को गायक गुरु रंधावा ने अपनी आवाज से सुरों का ऐसा समां बांधा कि युवा देर रात तक झूमते रहे। ग्राउंड के चारों तरफ लोग सुरों की झंकार पर थिरकते नजर आए। फ्रीसिया: राइजिंग एबव एंड बियॉन्ड थीम पर आधारित इन्वर्शिया के दूसरे दिन विश्वविद्यालय के परिसर में दिनभर कार्यक्रम हुए। 

विज्ञापन


अभिरुचि क्लब के निर्देशन में रॉकऑन क्लब के डांसपिरेशन के साथ वार्षिकोत्सव की शुरुआत हुई। छात्र-छात्राओं ने वाद विवाद, डेयर टू कम्पलीट, रिंग टॉस आदि कार्यक्रम में अपने कौशल का प्रदर्शन किया। वॉयस ऑफ इन्वर्शिया प्रिया पांडेय को चुना गया। 

विज्ञापन

Singer Guru Randhawa performed at Invertis University's program
स्टार नाइट में गुरु रंधावा - फोटो : अमर उजाला
शाम को स्टार नाइट में पंजाबी व बॉलीवुड सिंगर गुरु रंधावा ने लगदी लाहौर दी, तेनू सूट-सूट करदा, मून राइज आदि गानों पर युवाओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। बॉलीवुड सिंगर गुरु रंधावा ने कई विद्यार्थियों के साथ तस्वीरें भी लीं।

समारोह में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. उमेश गौतम, कार्यकारिणी निदेशक पार्थ गौतम, कार्यकारिणी चेयरपर्सन सोनल गौतम समेत विश्वविद्यालय के कुलपति वाईडीएस आर्या, रजिस्ट्रार संतोष कुमार, डीन, प्राध्यापक आदि उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed