{"_id":"66fc8357f086a73c3b0acd14","slug":"silence-spread-at-paddy-purchasing-centers-on-the-first-day-itself-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-103045-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पहले दिन ही धान क्रय केंद्रों पर पसरा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पहले दिन ही धान क्रय केंद्रों पर पसरा सन्नाटा
विज्ञापन
मंडी परिसर में कई केंद्रों पर लटके रहे ताले, अधिकारी रहे नदारद, व्यवस्थाएं नाकाफी
नवाबगंज। तहसील नवाबगंज में कृषि उप मंडी स्थल पर 17 धान क्रय केंद्र और एक धान क्रय केंद्र बीजामऊ साधन सहकारी समिति पर पहले ही दिन सन्नाटा पसरा रहा। इस दौरान व्यवस्थाएं भी नाकाफी रहीं। कुछ केंद्र खुले पर कई केंद्रों पर ताले लटके मिले।
कृषि उपमंडी स्थल में खुले 17 धान क्रय केंद्रों में आठ आरएफसी, दो पीसीएफ, पांच यूपीएसएस, दो यूपीसीयू व एक बीजामऊ में पीसीएफ के शामिल हैं। मंगलवार को पहले दिन शुरू हुई धान क्रय केंद्रों पर वारदाना, कांटा, मशीन, पीने का पानी समेत मेज और कुर्सी धान क्रय केंद्र की शोभा बढ़ा रहे थे। मंडी में मात्र सात केंद्र ही खुले मिले। बाकी शेष केंद्रों में ताला मिला। यहां अधिकारी और कर्मचारी नदारत मिले। केंद्र पर मौजूद एक कर्मचारी ने बताया कि जिला मुख्यालय में बैठक है। इस लिए वह नहीं है। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी अरविंद कुमार राठी ने बताया कि धान क्रय केंद्र मंडी स्थल पर खुलने शुरू हो गए हैं। कार्यालय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इसमें डीएम की अध्यक्षता में दिशा निर्देश दिए गए हैं।
--
इस बार लखनऊ से होगा मिलों का अटैचमेंट
क्षेत्रीय विपणन अधिकारी अरविंद कुमार राठी ने बताया कि इस वार राइस मिलों का अटैचमेंट लखनऊ से होगा। अभी राइस मिलें जिले से संचालित हैं। साथ धान क्रय केंद्रों पर धान की खरीद तेजी के साथ करने के आदेश मिले हैं। संवाद