{"_id":"58d424ea4f1c1b46261a1179","slug":"shutdown-drm-at-junction-mill-water-vending-machine","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरएम को जंक्शन पर बंद मिली वाटर वेंडिंग मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआरएम को जंक्शन पर बंद मिली वाटर वेंडिंग मशीन
बरेली।
Updated Fri, 24 Mar 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
Shutdown DRM at junction Mill Water Vending Machine
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक प्रमोद कुमार ने बृहस्पतिवार को स्थानीय रेलवे जंक्शन का निरीक्षण किया।
डीआरएम बृहस्पतिवार को दोपहर करीब एक बजे सियालदाह एक्सप्रेस से बरेली जंक्शन पहुंचे। यहां उन्होंने प्लेटफार्म नंबर एक पर लगीं आईआरसीटीसी की तीन वाटर वेंडिंग मशीनें चेक कीं, जिनसे पानी मिलता नजर आया। इसके बाद डीआरएम ने दो और तीन नंबर प्लेटफार्म चेक किया। यहां पर लखनऊ की दिशा में लगी आईआरसीटीसी की वाटर वेंडिंग मशीन बंद पड़ी पाए गई। पूछने पर उन्हें बताया गया कि किन्हीं कारण इस मशीन में पानी की सप्लाई नहीं आ रही है। इस पर डीआरएम ने इसे जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए।
इसके बाद डीआरएम वाशिंग लाइन पहुंचे। यहां खड़ी मुगल सराय, आगरा कैंट, बरेली पैसेंजर आदि की हो रही धुलाई देखी। साथ ही ट्रेनों के पंखे और लाइट चेक की। साथ ही रेल पथ ट्रैक के प्वाइंट चेक किए। फिर टिकट विंडो, रिजर्वेशन काउंटर का भी निरीक्षण किया। यहां लगी टिकट मशीन से कर्मचारी नदारद देख नाराजगी जताई। साथ ही यहां बन रहे वेटिंग हॉल को जल्द ही पूरा करने के निर्देश दिए, जिससे गर्मियों के मौसम में बढ़ते यात्रियों को ठहरने की सहूलियत मिल सके। निरीक्षण के दौरान स्टेशन अधीक्षक चेतन स्वरूप शर्मा, रिजर्वेशन सुपरवाइजर एके शर्मा, सीआईटी अजय शुक्ला समेत कई अधिकारी डीआरएम के साथ रहे।
मुरादाबाद-रोजा के बीच बिछेगी एक और लाइन, ट्रेनें बढ़ेंगी
बरेली। दिल्ली-लखनऊ के बीच दौड़ रही दो सौ से अधिक गाड़ियों से ट्रैक बेहद व्यस्त रहता है। ओवरलोड कम करने के लिए डीआरएम प्रमोद कुमार ने मुरादाबाद से रोजा तक एक और लाइन बिछाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है, जिससे यह रेल खंड तीन लाइन का हो जाएगा।
विज्ञापन
व्यस्तता कुछ कम होने पर मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर और रोजा के लिए लोकल स्तर पर ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिससे लोकल यात्रियों को सहूलियत मिलेगी और लंबी दूरी की गाड़ियों में भी यात्री भार कम होगा। डीआरएम ने बताया कि मुरादाबाद-रोजा के बीच एक और लाइन बिछाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है। मंजूरी मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
इंटर सिक्योरिटी सिस्टम से महफूज होगा जंक्शन
बरेली। डीआरएम प्रमोद कुमार ने बताया कि बरेली जंक्शन पर इंटर सिक्योरिटी सिस्टम लगाया जाएगा, जिसमें एक लगेज स्कैनर, दो मेडल डिटेक्टर और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे पूरे जंक्शन पर निगाह रखी जाएगी। कोई भी शरारती कैमरे की निगाह से बच नहीं पाएगा। इसके साथ ही डीआरएम ने कहा कि सर्कुलेटिंग एरिया में अवैध रूप से खड़े होने वाले ऑटो, टेंपो वालों पर भी कार्रवाई कराई जाएगी।
एक्सीलरेटर लगाने का काम 15 से शुरू होगा
डीआरएम ने बताया कि बरेली जंक्शन पर लगने वाले एक्सीलरेटर और लिफ्ट का सामान तो आ गया है, जो एजेंसी इसे लगाने का काम कर रही है, वह अभी देहरादून और हरिद्वार में लिफ्ट और एक्सीलरेटर लगा रही है। डीआरएम ने बताया कि वैसे तो उन्होंने एक अप्रैल से बरेली जंक्शन पर एक्सीलरेटर और लिफ्ट लगाने को कहा गया है, लेकिन अभी देहरादून और हरिद्वार में काम पूरा नहीं हो सका है, जिसके चलते पंद्रह अप्रैल से बरेली में हर हाल में काम शुरू करा दिया जाएगा।
प्लेटफार्म नंबर चार का बनेगा फर्श
प्लेटफार्म नंबर चार का फर्श निरीक्षण के दौरान टूटा हुआ पाया गया। इस फर्श पर कई जगह गड्ढे हैं, जिससे यात्री फिसलकर चोटिल भी होते हैं। इसे अमर उजाला ने भी प्रमुखता से छापा था। बृहस्पतिवार को निरीक्षण करने आए डीआरएम ने कहा कि अब चार नंबर प्लेटफार्म का फर्श बनाया जाएगा। साथ ही लाइन नंबर पांच का वाशेबल एप्रन भी बनाया जाएगा, जिससे इस ट्रैक पर भी बेहतर साफ सफाई रह सकेगी।
भाग गया गाइड, कैसे मिले जानकारी
रेलवे ने एटीएम से पैसे निकालने की तर्ज पर रेलवे जंक्शन पर टिकट मशीनें लगाई थीं। एक रिटायर्ड कर्मचारी को गाइड के रूप में यहां संविदा पर रखा गया था, जिसे मशीन से टिकट लेने वालों को जानकारी देनी थी। यह गाइड भाग गया, जिससे लोगों को जानकारी नहीं हो पा रही है।