फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shri Ram Jyoti has been burning for 40 years in Trivatinath temple Bareilly

Ayodhya Ram Mandir: नाथनगरी के त्रिवटीनाथ मंदिर में 40 वर्षों से प्रज्ज्वलित हो रही श्रीराम ज्योति

Sun, 14 Jan 2024 03:35 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Jan 2024 03:35 PM IST
सार

बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर परिसर में 40 वर्षों से श्री राम ज्योति निरंतर प्रज्ज्वलित है। कथा व्यास डोंगरे जी महाराज ने अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण की अलख जगाने के लिए मंदिर के रामालय में इस ज्योति को प्रज्ज्वलित किया था।

विज्ञापन
Shri Ram Jyoti has been burning for 40 years in Trivatinath temple Bareilly
त्रिवटीनाथ मंदिर में की गई भव्य सजावट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लोकार्पण के उपलक्ष्य में बरेली स्थित बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर में भव्य सजावट की गई है। मंदिर सेवा समिति के प्रताप चंद्र सेठ ने बताया कि परिसर में विगत 40 वर्षों से श्री राम ज्योति निरंतर प्रज्ज्वलित है। 

विज्ञापन


कथा व्यास डोंगरे जी महाराज ने अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण की अलख जगाने के लिए मंदिर के रामालय में इस ज्योति को प्रज्ज्वलित किया था। वह कथा के दौरान मिला हुआ पूरा चढ़ावा दान कर देते थे। श्री राम का चरित्र हर भक्त के मन में जागृत रहे, इस ज्योति का वास्तविक उद्देश्य यही है।
विज्ञापन


मंदिर के मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में परिसर को फूलों व झालरों से भव्य तरीके से सजाया गया है। 17 से 22 जनवरी तक निरंतर कार्यक्रम होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


UP: पश्चिम बंगाल में जिन साधुओं पर हुआ हमला, वो बरेली के रहने वाले पिता-पुत्र, धार्मिक यात्रा पर गए थे तीनों

17 जनवरी को शाम 6 से 9 बजे तक निष्काम संकीर्तन मंडल, 18 को आनंद आश्रम संकीर्तन परिवार, 19 को श्री राधा संकीर्तन मंडल ट्रस्ट व 20 को अखिल भारतीय श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल की ओर से भजन-कीर्तन होंगे। 21 व 22 को अखंड रामचरित मानस पाठ, 22 को महाआरती का आयोजन किया जाएगा। 

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का होगा सजीव प्रसारण 
मकर संक्रांति से मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन का शुभारंभ होगा। डीएम के निर्देशानुसार सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं। 22 जनवरी को अयोध्या में प्रस्तावित श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण होगा।

सभी नगर, गांवों में नगर विकास, पंचायती राज विभाग की ओर से 14 से 21 जनवरी तक विशेष सफाई अभियान चलेगा। इसमें प्लास्टिक और अन्य कचरे की सफाई कर परिसर को स्वच्छ बनाने को कहा। जिले वासियों को भी 22 को घर, संस्थाओं में दीपक जलाने, कार्यालयों में 22 से 26 जनवरी विशेष प्रकाश की व्यवस्था करने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed