{"_id":"5a25a8eb4f1c1bce408bb082","slug":"shreejiji-express-escaped-due-to-absence-of-cbgunge","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीगंज के पास बेपटरी होने से बची श्रमजीवी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीगंज के पास बेपटरी होने से बची श्रमजीवी एक्सप्रेस
बरेली।
Updated Tue, 05 Dec 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई दिल्ली से वाया बरेली-लखनऊ जाने वाली गाड़ी संख्या 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस कलक्टरबकगंज स्टेशन के पास बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। दरअसल, ड्राइवर ने ट्रैक पर लोहे की रॉड जैसी कोई चीज देखी। इसके बाद इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया, लेकिन रफ्तार ज्यादा होने की वजह से इंजन रॉड से टकरा गया। इससे लगे तेज झटके की वजह से कई यात्री बर्थ से नीचे गिर गए। झटका इतना तेज था कि ट्रेन बेपटरी भी हो सकती थी। हालांकि, किसी को ज्यादा चोट नहीं आई। ट्रेन करीब 15 मिनट वहीं, ठहरी रही। इसके बाद बरेली जंक्शन पहुंची। यहां तकनीकी टीम ने ट्रेन का मुआयना करने के बाद शाहजहांपुर के लिए रवाना किया।
सोमवार को श्रमजीवी एक्सप्रेस को बरेली जंक्शन पर शाम 5:30 बजे पहुंचना था। जंक्शन से पहले कलक्टरबकगंज स्टेशन के पास ट्रेन के लोको पायलट ने लोहे की रॉड जैसी कोई चीज देखी। उसने सतर्कता बरतते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए, लेकिन इंजन रॉड से टकरा गया, जिससे ट्रेन में तेज झटका लगा। इस वजह से कई यात्री अपनी बर्थ से नीचे भी गिर गए। इन्हें मामूली चोटें आईं हैं। उधर, पायलट ने उतरकर इंजन जांचा और कंट्रोल को भी सूचना दी। इसके बाद ट्रैक का मुआयना किया तो लोहे की कई रॉड इधर-उधर पड़ी मिलीं। लोकों पायलट ने इन्हें उठाकर किनारे फेंक दिया। इसके बाद ट्रेन रवाना हुई और 20 मिलट की देरी से बरेली जंक्शन पहुंची। यहां स्टेशन अधीक्षक चेतन स्वरूप शर्मा समेत रेलवे का तकनीकी दल पहले से मौजूद था। तकनीकी टीम ने जांच के बाद सब कुछ सही बताया और ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया। शाहजहांपुर में स्टेशन अधीक्षक ओम शिव अवस्थी ने भी ट्रेन का मुआयना करने के बाद लखनऊ रवाना किया।
वर्जन
कंट्रोल रूम में जानकारी दी गई थी। मुरादाबाद में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। रेल पथ का मुआयना भी कराया गया, लेकिन कोई गड़बड़ी नहीं मिली। बाकी ट्रेनों पर भी असर नहीं पड़ा। - चेतन स्वरूप शर्मा, स्टेशन अधीक्षक, बरेली