{"_id":"6876be25ba34f3b8180b802f","slug":"showed-mirror-to-the-system-through-donation-and-labour-donation-got-the-culvert-repaired-bareilly-news-c-4-bly1015-682576-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चंदा और श्रमदान से दिखाया सिस्टम को आईना, कराई पुलिया की मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चंदा और श्रमदान से दिखाया सिस्टम को आईना, कराई पुलिया की मरम्मत
विज्ञापन
बरेली। बड़ी विहार के लोगों ने चंदा और श्रमदान से नगर निगम को आईना दिखाया है। यहां नूरी मस्जिद के सामने तीन साल से क्षतिग्रस्त नाले की पुलिया की मरम्मत के लिए लोगों ने 20 हजार रुपये चंदा कर सीमेंट और बजरफुट खरीदा। श्रमदान कर सोमवार रात नौ से डेढ़ बजे तक उसका निर्माण कराया। मंगलवार को दिन में उसकी रखवाली भी की। रात में यहां आए दिन बाइक सवार गिरकर जख्मी हो रहे थे।
मोहल्ले के निवासी नजमुल एसआई खान ने बताया कि पुलिया मस्जिद के मुख्य द्वार पर है। पहल तहसीन लाला ने की। शाहिद खान सेबू, जाहिद खान, सीबू, जफर खान, फैसल घोसी, आरिफ खान, इरशाद अली, मुशाहिद सलमानी आदि ने सहयोग दिया। मैंने वीडियो बनाकर पार्षद को मौके का हाल दिखाया था। नगर निगम में भी शिकायत की थी, पर कुछ नहीं हुआ। मजबूर होकर ऐसा करना पड़ा। उपेक्षा से आहत लोगों ने नगर निगम के प्रति रोष भी जाहिर किया। जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी खां वारसी ने कहा कि नागरिकों ने आपसी सहयोग से मिसाल पेश की। ब्यूरो
--
मैंने पुलिया पर स्लैब के लिए लिखकर दिया था। जेई ने सुपरवाइजर को भेजा था, लेकिन सिर्फ एस्टीमेट बना। मौके पर काम नहीं हुआ। - अरुण कुमार, पार्षद, बड़ी विहार
विज्ञापन
मामला संज्ञान में नहीं है। पुलिया पर स्लैब डालने में देरी क्यों हुई? जेई से इसकी जानकारी करेंगे, ताकि सही स्थिति सामने आए। - मनीष अवस्थी, मुख्य अभियंता, नगर निगम