फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Show-cause notice issued to headmaster over fraudulent appointment

Bareilly News: धोखाधड़ी कर फर्जी नियुक्ति पर प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस

Tue, 14 Jul 2026 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 14 Jul 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Show-cause notice issued to headmaster over fraudulent appointment
नवाबगंज। भदपुरा ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी ने फर्जी नियुक्ति कर पांच माह तक सरकारी स्कूल में पढ़ाए जाने के मामले में इंचार्ज प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उनको एक सप्ताह में जवाब देने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

बरखन गांव की एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने कोतवाली नवाबगंज में धोखाधड़ी की तहरीर दी थी। आरोप है कि एक युवक ने उनकी दोनों बेटियों की सरकारी नौकरी लगवाने का भरोसा दिया था। अक्तूबर और दिसंबर 2025 में उसने नियुक्ति के नाम पर एक लाख रुपये लिए। युवक ने बिहारीपुर अब्दुल रहमान के प्राथमिक विद्यालय में फर्जी नियुक्ति पत्र दिए। उसने विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक से सांठगांठ कर दोनों बेटियों की नियुक्ति करा दी। बेटियों ने करीब पांच माह तक विद्यालय में बच्चों को पढ़ाया लेकिन वेतन नहीं मिला। आरोप है कि वेतन मांगने पर प्रधानाध्यापक और आरोपी युवक टालमटोल की। बाद में जानकारी हुई कि नियुक्ति पत्र फर्जी थे और उनसे धोखाधड़ी हुई है। संवाद
विज्ञापन

वर्जन,
मामला संज्ञान में आने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उनसे एक सप्ताह में नोटिस का जवाब देने का आदेश दिया है। विभागीय जांच भी कराई जा रही है। - विजय कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed