फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shot fired from pistol in Bareilly Junction GRP police station inspector and three constables suspended

Bareilly News: जीआरपी थाने में विदाई पार्टी में चली गोली, इंस्पेक्टर और सिपाही घायल, चार पुलिसकर्मी निलंबित

Thu, 04 Sep 2025 06:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 04 Sep 2025 06:08 PM IST
सार

बरेली जंक्शन पर जीआरपी थाने में पिस्टल से गोली चली, जिससे जीआरपी इंस्पेक्टर और सिपाही घायल हो गए। इस घटना के बाद इंस्पेक्टर और तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Shot fired from pistol in Bareilly Junction GRP police station inspector and three constables suspended
जीआरपी थाना बरेली जंक्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली जंक्शन पर जीआरपी थाने में विदाई पार्टी में पिस्टल लोड-अनलोड करने के खेल में गोली चलने से इंस्पेक्टर और सिपाही घायल हो गए। दो दिन तक पुलिसकर्मी इस मामले को दबाए रहे। हवालात में बैठाए गए आरोपियों ने बृहस्पतिवार को इसका खुलासा किया तो अधिकारियों ने आनन-फानन इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। इसके बावजूद महकमा विदाई पार्टी की बात हजम कर गया। स्कॉर्ट ड्यूटी बदलने के दौरान गोली चलने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन


जीआरपी थाने के सिपाही और दरोगाओं का अलग-अलग जगह तबादला हुआ था। थाने में साथी पुलिसकर्मियों ने मंगलवार को विदाई पार्टी रखी थी। जीआरपी थाने के इंस्पेक्टर परवेज अली बात-बात में ही सिपाहियों को पिस्टल लोड-अनलोड करना सिखाने लगे। इसी दौरान उनकी पिस्टल से गोली चली और सिपाही छोटू के कान को छूकर निकल गई। उसे तुरंत अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: समोसा न लाने पर पत्नी ने पति को पिटवाया... ससुर को भी नहीं छोड़ा; पीलीभीत में सामने आया अजब मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इंस्पेक्टर की नाक को छूते हुए निकली गोली 
इसके बाद पार्टी में मौजूद एक अन्य सिपाही ने कहा कि लोड-अनलोड करना हम सिखाते हैं। तब सिपाही से चली गोली इंस्पेक्टर परवेज अली की नाक को छूते हुए निकल गई। मामले की सूचना अधिकारियों को भी दी गई, लेकिन किसी ने इसे उजागर नहीं किया। 

मंगलवार को जीआरपी थाने की हवालात में तीन आरोपी बैठाए गए थे, जिन्होंने बाहर आकर घटना के बारे में बताया। बृहस्पतिवार को मामले ने तूल पकड़ा तो जीआरपी मुरादाबाद अनुभाग के कार्यवाहक एसपी रोहित मिश्रा ने इंस्पेक्टर परवेज अली और सिपाही छोटू, मनोज व मोनू को निलंबित कर दिया। मामले की जांच गाजियाबाद के सीओ जीआरपी को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed