{"_id":"67ccac83a332047f74005804","slug":"shortage-of-drivers-in-roadways-operation-of-all-buses-difficult-on-holi-bareilly-news-c-4-lko1064-595181-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रोडवेज में चालकों की कमी, होली पर सभी बसों का संचालन मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रोडवेज में चालकों की कमी, होली पर सभी बसों का संचालन मुश्किल
विज्ञापन
बरेली। होली पर सभी बसों के संचालन संबंधी रोडवेज के दावे पर सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, परिक्षेत्र के चारों डिपो में चालकों की कमी के कारण अमूमन 20 फीसदी बसें वर्कशॉप से ही नहीं निकल पातीं। ऐसे में इस बार होली पर आवागमन में लोगों को समस्या झेलनी होगी।
परिक्षेत्र के चारों डिपो के बेड़े में निगम की 591 बसें हैं। इसके सापेक्ष 1,213 चालक होने चाहिए, लेकिन 1,074 (131 नियमित और 943 संविदा चालक) ही हैं। परिक्षेत्र में 139 चालकों की कमी है। साथ ही, 50 संविदा चालक लंबे समय से बिना सूचना के नदारद हैं। चालकों के लिए साप्ताहिक और निर्धारित किमी पूरे होने पर एक अवकाश की भी व्यवस्था है। इसका सीधा असर बसों के फेरों पर पड़ता है।
होली, दिवाली, भैयादूज, रक्षाबंधन पर निगम प्रबंधन दावे तो खूब करता है, लेकिन हर बार हायतौबा मचती है। संविदा पर चालकों की भर्ती के लिए परिक्षेत्र स्तर पर छह माह से रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है, लेकिन कमी अब तक पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
लंबे रूट पर दो की जगह एक चालक के साथ दौड़ रहीं बसें
चालकों की कमी के कारण कई लंबे रूटों पर दो की जगह एक ही चालक के साथ बसों को दौड़ाया जा रहा है। नियमानुसार 600 किलोमीटर से ज्यादा चलने वाली बसों पर दो चालक होने चाहिए। बरेली-अजमेर-बरेली (1,200 किमी, बरेली-चंडीगढ़-बरेली (1,010 किमी), बरेली-दिल्ली-शाहजहांपुर-बरेली (704 किमी), बरेली-देहरादून-बरेली (664 किमी), बरेली-मुरादाबाद-जयपुर-बरेली (1,106 किमी), बरेली-टनकपुर-दिल्ली (930 किमी) रूटों पर एक ही चालक के साथ बसों का संचालन किया जा रहा है।
परिक्षेत्र को मिले 36 चालक
रोडवेज में संविदा पर चालक नियुक्त करने की प्रक्रिया चल रही है। हाल ही में 65 चालकों ने सभी टेस्ट सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। उनको डिपो को आवंटन कर दिया गया है। सबसे ज्यादा 22 चालक रुहेलखंड डिपो को मिले हैं। बरेली को 10 और बदायूं को चार संविदा चालक उपलब्ध कराए गए हैं। संवाद
--
36 चालक हाल ही में मिले हैं। उनको डिपो व बसों का आवंटन कर दिया गया है। होली पर सभी बसों का संचालन किया जाएगा। इसमें चालकों की कमी आड़े नहीं आएगी। - दीपक चौधरी, आरएम