फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shops built on railway land will be demolished in baheri Bareilly

UP News: इस जिले में रेलवे की जमीन पर बनीं दुकानों पर चलेगा बुलडोजर, नोटिस की मियाद पूरी

Sat, 07 Oct 2023 06:12 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 07 Oct 2023 06:12 AM IST
सार

रेलवे ने दुकानदारों को नोटिस भेजकर सात अक्तूबर तक दुकानें खाली करने का समय दिया था। इसकी मियाद पूरी हो गई है। शनिवार को अगर दुकानदार खुद से दुकानें नहीं हटाते हैं तो ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हो सकती है। 

विज्ञापन
Shops built on railway land will be demolished in baheri Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बहेड़ी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे की जमीन पर संचालित दुकानों के संचालकों को नोटिस भेजकर रेलवे ने सात अक्तूबर तक दुकानें खाली करने का समय दिया था। इसकी मियाद पूरी हो गई है। ऐसे में रेलवे की जमीन पर बनी दुकानों से बुलडोजर से ध्वस्त किया जा सकता है। कार्रवाई को लेकर दुकानदारों में खलबली मची हुई है। 

विज्ञापन


अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बहेड़ी रेलवे स्टेशन का जीर्णोद्धार चल रहा है। प्रवेश द्वार का भी विस्तार किया जाएगा। प्रवेश द्वार के पास ही 13 दुकानें बनी हुईं हैं। रेलवे ने इन दुकानों के पट्टे बीते दिनों निरस्त कर दिए थे। आठ अगस्त को दुकानदारों को पत्र भेजकर 30 दिनों में दुकान खाली करने के लिए कहा गया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दगाबाज यार, बेवफा बीवी: दोनों ने मिलकर की हत्या...दुबई में रची गई थी साजिश, NRI सुखजीत हत्याकांड की पूरी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक दुकानें खाली नहीं की गई हैं। इसके बाद रेलवे ने एक और नोटिस दिया है। नोटिस मिलने के बाद कई दुकानदार खुद ही निर्माण ध्वस्त करने लगे हैं। कई ने अब तक कब्जा नहीं छोड़ा है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अगर दुकानदार खुद नहीं हटाते हैं तो शनिवार को यह दुकानें ध्वस्त की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed