{"_id":"65fb4b6c4f8d2fe24e0cf157","slug":"shopkeepers-said-the-bridge-has-spoiled-holi-customers-are-not-able-to-reach-the-shops-bareilly-news-c-4-vns1013-366840-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दुकानदार बोले- पुल ने खराब कर दी होली, दुकानों तक पहुंच ही नहीं रहे ग्राहक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दुकानदार बोले- पुल ने खराब कर दी होली, दुकानों तक पहुंच ही नहीं रहे ग्राहक
Thu, 21 Mar 2024 02:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 21 Mar 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
बरेली। महादेव पुल के नीचे की एप्रोच सड़क तैयार न हो पाने से व्यापारी खासे परेशान हैं। व्यापारियों का कहना है कि इस पुल ने होली खराब कर दी। एप्राेच रोड न जुड़ी होने के कारण ग्राहक दुकानों पर आ ही नहीं पा रहे। सन्नाटा पड़ा है। तीन-चार दिन बचे हैं, फिर त्योहार गुजर जाएगा।
सेतु निगम कुतुबखाना चौराहे पर एप्रोच रोड को दो हिस्सों में तैयार कर रहा है। इसमें एक हिस्सा कोतवाली से कुतुबखाना तक व दूसरा हिस्सा कोहाड़ापीर से कुतुबखाने तक का है। मुख्य कुतुबखाने चौराहे पर काम रास्ता बंद है। चारों दिशाओं से आने वाला रास्ता यहां आकर बंद हो जाता है। लोगों को कुतुबखाना खोया मंडी की सड़क से होकर शास्त्री मार्केंट जाना पड़ रहा है। किला की तरफ जाने वाले लोग भी परेशान हैं। उन्हें कुतुबखाना के सामने आर्यसमाज वाली पतली सी गली से होकर गुजरना पड़ता है। इस गली से निकलना किसी चुनौती से कम नहीं है। वहीं कोहाड़ापीर की तरफ से बड़े बाजार आने वाले लोग कोहाड़ापीर से कटरा होकर आ रहे हैं। ऐसे में कोहाड़ापीर से कुतुबखाना का बाजार सूना हो गया है। पुल के नीचे की इस मुख्य सड़क पर दोनों तरफ के दुकानदार परेशान हैं। रास्ता बंद होने के कारण ग्राहक दुकानों तक पहुंच ही नहीं पा रहे हैं। कुतुबखाने से कोहाड़ापीर की तरफ शुरू के 50 मीटर हिस्से में अभी काम चल रहा है, जिससे वहां आवागमन बंद है। ग्राहक न आने की वजह से दुकानदार मायूस हैं।
फोटो-
अकेले बैठे हैं दुकान पर: कीमती लाल
कुतुबखाने चौराहे पर पिछले 55 सालों से दुकान चला रहा हूं। लेकिन ऐसा समय कभी नहीं देखा। होली पर यहां पांव रखने की जगह नहीं होती थी, अब हाल यह है दुकान पर अकेले बैठे हैं। ग्राहक आ ही नहीं पा रहा। पूरी दुकानदारी ठप हो गई है। होली भी निकली जा रही है। दिन में दो-ढाई सौ रुपये तक की बिक्री नहीं हो रही है।
विज्ञापन
फोटो-
चौराहा बगैर जुड़े नहीं चलेगा बाजार: मो. शाकिर
कुतुबखाना चौराहा के पास ही मोहम्मद शाकिर की सिलाई मशीन की दुकान है। उन्होंने बताया कि पिछले 45 साल से यहां दुकान है। कहा कि, जब से पुल बना है सड़क को दो हिस्सों में बांट दिया गया है। चौराहे की सड़क अभी बनी नहीं है। यह सड़क जब तक नहीं बनेगी, तब तक बाजार नहीं चलेगा। घंटाघर की तरफ से लोग इधर आते हैं, जो नहीं आ पा रहे।
फोटो-
बस तीस प्रतिशत रह गया कारोबार: सचदेवा
इत्र कारोबारी जेएस सचदेवा ने बताया कि पुल शुरू होने के साथ उम्मीद थी कि एप्रोच रोड भी बन जाएगी। इससे कुतुबखाना कोहाड़ापीर से जुड़ जाएगा, लेकिन रास्ता ही बंद है। इस समय रोजे चल रहे हैं, होली का भी त्योहार है। खूब बिक्री होती थी लेकिन महज तीस प्रतिशत व्यापार ही रह गया है।
फोटो-
एक-एक ग्राहक को तरस रहे: पहावा
कुतुबखाना चौराहे के पास जनरल मर्चेंट की दुकान के संचालक अजय पहावा ने बताया कि बीते दिसंबर व जनवरी में दो महीने तक दुकानें पूरी तरह से बंद रहीं। अब दुकानें खुली तो एप्रोच सड़क नहीं बन पाई है। होली का समय है। ऐसे में एक-एक ग्राहक के लिए तरस रहे हैं।