{"_id":"5ee921548ebc3e42d966d551","slug":"shopkeepers-in-shyamganj-are-not-agreeing-nine-were-caught-again-bareilly-news-bly4094435165","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्यामगंज में नहीं मान रहे दुकानदार, नौ फिर पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्यामगंज में नहीं मान रहे दुकानदार, नौ फिर पकड़े गए
विज्ञापन
श्यामगंज में दुकानों पर लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर दिन खुल रहे हैं रोस्टर के विपरीत प्रतिष्ठान चेतावनी के बावजूद रोजाना रोस्टर तोड़ रहे श्यामगंज के व्यापारी
विज्ञापन
एसीएम ने नौ दुकानदार पकड़कर थाने भेजे, इसके बाद बंद हुईं रोस्टर विरुद्ध खुली दुकानें
बरेली। श्यामगंज बाजार के व्यापारी लगातार चेतावनी मिलने के बावजूद हर दिन रोस्टर के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। एसीएम की लगातार चल रही कार्रवाई के बावजूद इन पर सख्ती का कोई असर नहीं। अब मंगलवार को भी रोस्टर के खिलाफ तमाम दुकानें खुलीं। रोस्टर का पालन नहीं करने और लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले नौ दुकानदारों को एसीएम ने पकड़वा कर थाने भिजवा दिया। इसके बाद बाजार में खलबली मची और गलत दुकानों के शटर गिरने लगे।
श्यामगंज बाजार में लॉकडाउन के पहले चरण से ही पुलिस-प्रशासन ने व्यवस्थाएं बनाने के लिए हर मुमकिन प्रयास किए। बावजूद इसके कमाई और मुनाफे के लालच में व्यापारी लगातार नियमों का उल्लंघन करते आ रहे हैं। बाजार खोलने को लागू रोस्टर भी ये व्यापारी नहीं मान रहे। सोमवार की दोपहर सात व्यापारियों पर कार्रवाई के बाद एसीएम रोहित यादव ने मंगलवार की दोपहर बाजार का निरीक्षण किया। उन्हें यकीन था कि दुकानदारों ने सबक लिया होगा, लेकिन बाजार में पहुंचकर वे सन्न रहे गए। तीस प्रतिशत से ज्यादा व्यापारी रोस्टर के विपरीत दुकानेें खोले बैठे थे। यह देखकर एसीएम गुस्सा गए और दुकानें खोले व्यापारियों को दौड़ा दिया। बावजूद इसके पांच दुकानदार ऐसे थे जिन्हें एसीएम और पुलिस का कोई खौफ नहीं था।
विज्ञापन
एसीएम रोहित यादव ने उनको पकड़वाकर थाने रवाना करा दिया। इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। एसीएम ने कहा है कि हर दिन बाजार में चेकिंग होगी और रोस्टर का पालन नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। पुल की नीचे दुकानें चलाने वाले पांच, प्रेमनगर के हसीब, जोगी नवादा में आकिब, दुर्गानगर में विजय कुमार और गंगापुर में सुभाष गुप्ता को पकड़वाकर बारादरी थाने पहुंचवा दिया। पुलिस ने उनसे पांच-पांच रुपये जुर्माना वसूलकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसीएम से भिड़ा मोमबत्ती व्यापारी
रैली गोदाम बाजार में एक व्यापारी को एसीएम ने फटकारा तो वह उन्हीं से भिड़ गया। कहने लगा कि आसपास के कई दुकानदार नियमों का उल्लंघन करते हैं, लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती, कई दुकानों की तो उसके पास वीडियो है। काफी समझाने पर भी नहीं माना तो एसीएम ने उसे कार्रवाई की चेतावनी देकर छोड़ दिया। एसीएम ने जाने के बाद आसपास के दुकानदारों ने उसे समझाने की कोशिश की तो वह उनसे भी भिड़ गया।
विज्ञापन
एसीएम ने नौ दुकानदार पकड़कर थाने भेजे, इसके बाद बंद हुईं रोस्टर विरुद्ध खुली दुकानें बरेली। श्यामगंज बाजार के व्यापारी लगातार चेतावनी मिलने के बावजूद हर दिन रोस्टर के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। एसीएम की लगातार चल रही कार्रवाई के बावजूद इन पर सख्ती का कोई असर नहीं। अब मंगलवार को भी रोस्टर के खिलाफ तमाम दुकानें खुलीं। रोस्टर का पालन नहीं करने और लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले नौ दुकानदारों को एसीएम ने पकड़वा कर थाने भिजवा दिया। इसके बाद बाजार में खलबली मची और गलत दुकानों के शटर गिरने लगे।