फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shopkeeper misdeeds with woman and teenage girl at religious place in Budaun

धर्मस्थल परिसर में दुष्कर्म: चादर बेचने वाला दुकानदार गिरफ्तार, कई महिलाओं-लड़कियों को बना चुका है शिकार

Tue, 14 May 2024 06:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 14 May 2024 06:06 PM IST
सार

बदायूं के एक धर्मस्थल पर चादर बेचने वाले दुकानदार लड़कियों और महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर उनके साथ दुष्कर्म करता था। इसका खुलासा तब हुआ, एक किशोरी से दुष्कर्म का वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद एक पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला के साथ भी आरोपी ने दुष्कर्म किया है। 

विज्ञापन
Shopkeeper misdeeds with woman and teenage girl at religious place in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के धर्मस्थल पर चादर बेचने वाला दुकानदार लड़कियों और महिलाओं को शिकार बनाता था। उन्हें अपने कमरे में ठहराता था। लालच देकर उनके साथ दुष्कर्म करता था। यह मामला तब खुला, जब बिजनौर निवासी महिला ने एसएसपी कार्यालय आकर उसके खिलाफ शिकायत की। दुकानदार का किशोरी के साथ दुष्कर्म का वीडियो भी वायरल हुआ, लेकिन किशोरी कौन है... यह स्पष्ट नहीं हुआ। पुलिस ने आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


महिला बिजनौर जिले की रहने वाली है। वह करीब एक साल पहले धर्मस्थल पर आई थी। तब से वह धर्मस्थल में ही रह रही थी। वहीं राहत नाम के व्यक्ति की दुकान है। महिला का आरोप है कि करीब 15 दिन पहले दुकानदार राहत उसे अपने कमरे पर ले गया। वह उसके कमरे पर पहुंची तो दुकानदार ने उसे पकड़ लिया और उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


बाद में उसने धमकाया कि अगर किसी से कुछ कहा तो जान से मार देगा। इससे वह पुलिस के पास नहीं गई। एक दिन पहले जब दुकानदार का किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का वीडियो वायरल हुआ तो उसने दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई कराने की हिम्मत जुटाई। उसकी तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राहत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कई महिलाओं और लड़कियों को बना चुका है शिकार 
आरोपी राहत को सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। इधर पुलिस की छानबीन में पता चला है कि आरोपी दुकानदार लगातार महिलाओं और लड़कियों को अपना शिकार बना रहा था। महिला ने भी बयान दिया है कि आरोपी कई लड़कियों के साथ दुष्कर्म कर चुका है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने बताया कि बिजनौर की महिला ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उसी दुकानदार का किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का वीडियो वायरल हुआ है। महिला का कहना है कि दुकानदार कई लड़कियों और महिलाओं के साथ दुष्कर्म कर चुका था। इसमें छानबीन की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed