फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shop servant had stolen in Saraf's room

Bareilly News: दुकान के नौकर ने की थी सराफ के कमरे में चोरी

Fri, 15 Dec 2023 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Shop servant had stolen in Saraf's room
बीसलपुर कोतवाली पुलिस महाराष्ट्र से पकड़कर लाई चोरी का आरोपी । स्रोत - पुलिस
बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने पांच दिसंबर को नगर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में सराफ के घर से हुई 10 लाख की चोरी के मामले में पुलिस ने उसके यहां काम करने वाले नौकर को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से चोरी का माल भी बरामद हो गया है। आरोपी को यहां लाकर शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के जिला सांगली के कस्बा गरनीकी निवासी नीलेश पवार बीसलपुर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में सतीश वर्मा के मकान में ऊपरी हिस्से में किराये पर रहते हैं। उनकी सराफा मार्केट में सराफ की दुकान है। पांच दिसंबर को चोर ने दिन में उनके कमरे और अलमारी का ताला तोड़कर 1.49 रुपये, 27 ग्राम चांदी और 10 ग्राम सोना चुरा लिया था।
विज्ञापन

सर्राफ नीलेश ने मकान मालिक सतीश वर्मा, किराए पर रह रहे दो लड़कों व एक लड़की को आरोपी बनाया था। पुलिस ने किरायेदारों से पूछताछ की, लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस को पता चला कि सराफ के यहां पूर्व में काम करने वाला नौकर गायब है। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के जिला सांगली के थाना ताश के गांव बाइफले निवासी शैलेश पाटिल के घर जाकर उसे पकड़ लिया। पुलिस शैलेश को शुक्रवार को सुबह बीसलपुर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि शैलेश के पास से चोरी का सारा सामान बरामद हो गया है। सराफ ने बरामद किए गए सामान की शिनाख्त कर ली है। कोतवाल ने बताया कि शैलेश ने दो माह पहले नीलेश की दुकान से काम छोड़ दिया था। पांच दिसंबर को नीलेश के घर से जाते ही शैलेश उसके कमरे जाकर सामान चोरी कर यहां से चला गया। शैलेश को अच्छी तरह से पता था कि नीलेश रुपये और जेवर कहां रखता है। आरोपी शैलेश को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed