{"_id":"660a1f135a4c936e8901ebc6","slug":"shohdes-mother-reached-the-victim-with-15-thousand-rupees-bareilly-news-c-4-bly1015-372800-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 15 हजार रुपये लेकर पीड़िता के पास पहुंची शोहदे की मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 15 हजार रुपये लेकर पीड़िता के पास पहुंची शोहदे की मां
विज्ञापन
बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में छेड़खानी करते पकड़े गए शोहदे की मां 15 हजार रुपये लेकर पीड़िता के घर पहुंच गई। उससे समझौता करने की बात कहने लगी। वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लिया है, उसे जेल भेजा जाएगा।
कैंट क्षेत्र में कई दिनों से एक शोहदा युवती को रास्ते में घेरकर छेड़खानी करता था। युवती ने आरोपी के खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया तो शनिवार को उसकी मां युवती के घर पहुंच गई और समझौते के लिए कहने लगी। उसने युवती को 15 हजार रुपये देने की कोशिश की। शोहदे की मां ने युवती से कहा कि पुलिस हमसे यह कहकर रुपये मांग रही है कि युवती को रुपये देने हैं। पीड़िता ने रुपये लेने से इन्कार कर दिया। इसकी शिकायत भी थाना पुलिस से की। कैंट थाना प्रभारी जग नारायण पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। उसे जेल भेजा जाएगा।