फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shobhayatra taken out on Ambedkar Jayanti people gave message of unity in Bareilly

Bareilly News: आंबेडकर जयंती पर निकली शोभायात्रा, युवाओं में दिखा जोश... दिया एकजुटता का संदेश

Mon, 14 Apr 2025 09:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 14 Apr 2025 09:25 PM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर सुबह से ही शहर में युवाओं को जोश देखते ही बन रहा था। शहर के अलग-अलग इलाकों से शोभायात्राएं निकाली गईं। 

विज्ञापन
Shobhayatra taken out on Ambedkar Jayanti people gave message of unity in Bareilly
धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 134 वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। सोमवार को सुबह से ही शहर में युवाओं को जोश देखते ही बन रहा था। शहर के अलग-अलग इलाकों से शोभायात्रा निकाली गई जो शाम को कोतवाली के सामने आंबेडकर पार्क में एकत्र हुई। हाथों में झंडा उठाए संविधान निर्माता को चाहने वाले युवाओं को हुजूम शहरभर में दिखा। डीजे की धुन पर युवा जमकर थिरके। एक रथ पर आंबेडकर के स्वरूप को बैठाया गया था जो संविधान हाथ में लिए हुए थे। वहीं बच्चे बाबा साहब के संदेश को बता रहे थे। 

विज्ञापन

कोतवाली के पास आंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्श पर चलने का संकल्प लिया। कहा कि बाबा साहब एक समाज सुधारक, अर्थशास्त्री, विधिवेत्ता, और राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने भारत के संविधान को आकार देने में एक अहम भूमिका निभाई। वे भारत के पहले विधिक और न्याय मंत्री बने। बाबा साहब ने मुंबई विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि हासिल कर के कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की। देश में जाति प्रथा का विरोध किया और सबको समान बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Shobhayatra taken out on Ambedkar Jayanti people gave message of unity in Bareilly
लोगों में दिखा जोश - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय मानव सेवा ने मनाई बाबा साहब की जयंती
राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की ओर से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 134 वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। अंबेडकर पार्क में संस्था के लोगों ने बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सक्सेना ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने अपना पूरा जीवन लोगों के सुधार के लिए लगा दिया। 

विज्ञापन

संविधान में सभी को समान अधिकार दिए 
जिला धोबी महासभा की ओर से सदर बाजार में भीमराव आंबेडकर का जयंती मनाई। महामंत्री ओपी कनौजिया ने कहा कि बाबा साहब ने पूरा जीवन दलित शोषित पिछड़े वर्ग को आगे बढ़ाने में लगा दिया। बाबा साहब ने हमें संविधान में सभी को समान अधिकार दिए। इस दौरान राधेश्याम, विनोद कुमार, अभिषेक, अशोक कुमार, दीपचंद्र, विजय, दीपक आदि मौजूद रहे।
 

अमन कमेटी ने मनाई आंबेडकर जयंती
अमन कमेटी से जुडे मुस्लिम समाज के लोगों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई। संस्था के लोगों ने मनोज भारती को शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। कहा कि बाबा साहेब में समाज में फैली कुप्रथा को समाप्त करने क लिए लोगों को जागरूक किया। इस दौरान डॉ. कदीर अहमद, नदीम इकबाल, नदीम खान, पकीजा खान आदि मौजूद रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed