फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shivpal Yadav son Aditya filed nomination in Badaun

लोकसभा चुनाव: बदायूं में शिवपाल यादव के बेटे आदित्य ने कराया नामांकन, मंदिर में की पूजा... दरगाह पर दुआ

Mon, 15 Apr 2024 03:02 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 Apr 2024 03:02 PM IST
सार

बदायूं लोकसभा सीट से अब शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव चुनाव लड़ रहे हैं।सपा ने पहले धर्मेंद्र यादव, फिर शिवपाल यादव को प्रत्याशी बनाया गया था। रविवार को आदित्य यादव के नाम की घोषणा की गई। रविवार को उन्होंने नामांकन कराया। 

विज्ञापन
Shivpal Yadav son Aditya filed nomination in Badaun
नामांकन करने जाते आदित्य यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी आदित्य यादव ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव और गुन्नौर के सपा विधायक रामखिलाड़ी सिंह यादव प्रस्तावक के तौर पर आए। आदित्य यादव ने दोपहर करीब दो बजे नामांकन कराया। इस दौरान उनके पिता शिवपाल सिंह यादव नहीं आए थे।

विज्ञापन

सपा प्रत्याशी आदित्य यादव ने नामांकन से पहले नगला मंदिर और बिरूआबाड़ी मंदिर में पूजा की। भगवान से आशीर्वाद मांगा। इसके बाद वह छोटे सरकार की दरगाह पहुंचे। आदित्य यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सबके मन में शांति हो, सद्भावना हो। पिछली बार हार की वजह कई सारी थीं। इस बार पूरी तरह से पार्टी और संगठन चाक चौबंद है। शासन से हम यही अपेक्षा करते हैं कि सभी पार्टी के उम्मीदवारों को निष्पक्ष रूप से चुनाव लड़ने का मौका दिया जाए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

12 अप्रैल को खरीदा गया था पर्चा 
शिवपाल सिंह यादव द्वारा लगातार अपने बेटे आदित्य यादव को प्रत्याशी बनाए जाने की बात मंच से की जा रही थी। यहां तक सपा जिलाध्यक्ष ने 12 अप्रैल को शिवपाल सिंह यादव की जगह आदित्य यादव के नाम का पर्चा भी खरीद लिया था। लेकिन सपा की ओर से उनके नाम की घोषणा नहीं की गई थी। रविवार को सपा की तरफ से आदित्य यादव के नाम की घोषणा कर दी गई। सोमवार को आदित्य ने नामांकन कराया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed