फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shivpal Yadav counterattack on the statement of Deputy CM Keshav Prasad Maurya in Budaun

वार-पलटवार: डिप्टी सीएम पर बोले शिवपाल यादव- भाजपा के लिए अपशकुन हैं केशव प्रसाद मौर्य, अब सब गुंडे सत्ता में

Fri, 12 Apr 2024 07:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 12 Apr 2024 07:15 PM IST
सार

बदायूं में शुक्रवार को नेताओं की बयानबाजी से सियासी पारा चढ़ा रहा। दोपहर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करते हुए सियासी वार किए। शाम को सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने पलटवार किया। 

विज्ञापन
Shivpal Yadav counterattack on the statement of Deputy CM Keshav Prasad Maurya in Budaun
शिवपाल यादव ने डिप्टी सीएम पर किया पलटवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उझानी और सहसवान में भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को सपा पर सियासी वार किए। इस पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने पलटवार किया है। मीडिया से बातचीत में शिवपाल यादव ने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य तो भाजपा के लिए अपशकुन हैं। ये जहां जहां जाते हैं, वहां वहां भाजपा हारती है। ये मैनपुरी गए थे, फिर घोसी गए। दोनों जगह सपा ने भारी अंतर से जीत दर्ज की। अब यहां आए हैं, देखना बदायूं लोकसभा क्षेत्र में भी जीत का अंतर बहुत बढ़ जाएगा। 

विज्ञापन


केशव प्रसाद मौर्य के गुंडों वाले बयान पर शिवपाल सिंह यादव ने भी  पलटवार किया। उन्होंने कहा कि गुंडे और अपराधी अब सब सत्ता में बैठे हैं। सपा ने तो हमेशा निष्पक्ष होकर काम किया है। अगर कहीं कोई अराजकता हुई तो सपा सख्ती से निपटी है। ये लोग भ्रष्टाचार और आंतक फैला रहे हैं। सभी को ईडी और सीबीआई से डरा रहे हैं। ये तो रामराज्य की बात करते हैं लेकिन कहीं दिख रहा नहीं, जितना भ्रष्टाचार इनके शासन में है, इतना तो किसी के शासन में नहीं रहा।

विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने यह कहा था 
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को सहसवान में सपा पर सियासी वार किए। कहा कि बदायूं लोकसभा क्षेत्र से भाजपा का प्रत्याशी घोषित हो चुका है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, चाचा शिवपाल सिंह यादव को प्रत्याशी बनाते हैं और चाचा भतीजे से कहते हैं, अब मेरा बेटा आदित्य यादव प्रत्याशी होगा। सपा में कोई पता नहीं है कि कौन उम्मीदवार होगा। यह हाल केवल बदायूं का नहीं पूरे प्रदेश का है। सपा सफा है। सपा मतलब समाप्तवादी पार्टी है। 

केशव प्रसाद मौर्य ने यह भी कहा था कि जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे, तब सपाइयों का नारा था खाली प्लॉट हमारा, खाली मकान हमारा, खाली जमीन हमारी। उन्होंने कहा कि एक्स पर ऐसे  लोग अब ऐसी पोस्ट करते हैं कि जैसे यह लोग बड़े सुशासन वाले हैं, सबसे बड़ा कुशासन अगर किसी शासन में रहा तो वह अखिलेश यादव के शासन में रहा है। कहा कि जिस गाड़ी पर लगा सपा का झंडा, समझो उस गाड़ी में बैठा गुंडा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed