फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shivpal Singh Yadav targeted the BJP government on Bahraich violence

बहराइच हिंसा पर बोले शिवपाल: पीड़ितों में दंगाइयों का भय, प्रदेश में अराजकता का माहौल; सरकार पर साधा निशाना

Wed, 16 Oct 2024 05:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 16 Oct 2024 05:34 PM IST
सार

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में बिगड़ती कानून व्यवस्था से प्रदेश की जनता में हाहाकार मचा हुआ है। प्रदेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है। 

विज्ञापन
Shivpal Singh Yadav targeted the BJP government on Bahraich violence
समर्थकों के साथ सपा नेता शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने बहराइच हिंसा को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने घटनाक्रम पर दुःख प्रकट करते हुए कहा कि पीड़ितों में दंगाइयों का भय व्याप्त है। प्रदेश का हर व्यक्ति अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। चारों ओर अराजकता का माहौल है।

विज्ञापन


शिवपाल यादव बुधवार को शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा के सिउरा गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय सत्यपाल सिंह यादव की पत्नी शकुंतला देवी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने आए थे। समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में बिगड़ती कानून व्यवस्था से प्रदेश की जनता में हाहाकार मचा हुआ है। 

विज्ञापन

'धर्म के नाम पर गुमराह कर रही भाजपा'
सपा नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था बहुत ज्यादा खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का पूरा ध्यान एक वर्ग और विशेष जाति के लोगों का दमन करने पर है। भाजपा जनता को धर्म के नाम पर गुमराह करने में लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed