फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shivpal Singh Yadav son Aditya will contest elections from Badaun Lok Sabha seat

Lok Sabha Election: बदायूं में सपा ने दूसरी बार बदला प्रत्याशी, अब शिवपाल यादव के बेटे आदित्य लड़ेंगे चुनाव

Sun, 14 Apr 2024 10:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Apr 2024 10:41 PM IST
सार

बदायूं लोकसभा सीट से सपा ने फिर अपना प्रत्याशी बदल दिया है। अब शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव चुनाव लड़ेंगे। सपा ने पहले धर्मेंद्र यादव, फिर शिवपाल यादव को प्रत्याशी घोषित किया था। अब आदित्य के नाम की घोषणा की गई है। 

विज्ञापन
Shivpal Singh Yadav son Aditya will contest elections from Badaun Lok Sabha seat
शिवपाल सिंह यादव, उनके बेटे आदित्य यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं लोकसभा सीट से शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव चुनाव लड़ेंगे। समाजवादी पार्टी (सपा) ने रविवार शाम को जारी सूची में उनके ऩाम की घोषणा की। बदायूं सीट पर सपा ने दूसरी बार प्रत्याशी बदला है। सबसे पहले धर्मेंद्र यादव, फिर शिवपाल यादव को प्रत्याशी बनाया गया था। अब आदित्य यादव सपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन


शिवपाल सिंह यादव द्वारा लगातार अपने बेटे आदित्य यादव को प्रत्याशी बनाए जाने की बात मंच से की जा रही थी। यहां तक सपा जिलाध्यक्ष ने 12 अप्रैल को शिवपाल सिंह यादव की जगह आदित्य यादव के नाम का पर्चा भी खरीद लिया था। लेकिन सपा की ओर से उनके नाम की घोषणा नहीं की गई थी। रविवार को सपा की तरफ से आदित्य यादव के नाम की घोषणा कर दी है। 
विज्ञापन


प्रमुख दलों ने नए चेहरों पर लगाया दांव
लोकसभा चुनाव के लिए बसपा प्रत्याशी के नाम का एलान हो जाने के बाद तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। चुनावी दल में उतरे तीनों प्रमुख प्रत्याशी भाजपा के दुर्विजय सिंह शाक्य, सपा के आदित्य यादव और बसपा के मुस्लिम खां पहली दफा लोकसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। हालांकि, मुस्लिम खां उसहैत विधानसभा से एक बार विधायक निर्वाचित हो चुके थे। मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने के लिए बसपा अपने कैडर वोट पर नजर डाले हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य दातागंज क्षेत्र के गांव ब्रह्मपुर के रहने वाले हैं। यहां से उन्होंने कक्षा पांच की पढ़ाई की। फिर बरेली चले गए, उन्होंने आगे की शिक्षा वहीं ग्रहण की और बरेली के बिशप मंडल इंटर कॉलेज में शिक्षक बन गए। वर्ष 1994 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े और मार्च 2023 से भाजपा ब्रजक्षेत्र के अध्यक्ष बने। इन्होंने आज तक कोई भी चुनाव नहीं लड़ा है। लेकिन, भाजपा ने बदायूं लोकसभा क्षेत्र से दुर्विजय सिंह शाक्य पर अपना भरोसा जताया है। 

सपा ने परिवार के आदित्य यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने आज तक कोई चुनाव नहीं लड़ा है। विरासत में मिले गुण उनको राजनीति में आगे काम आएंगे। बदायूं लोकसभा के लगातार बदलते समीकरणों को देखने के बाद में बसपा ने मुस्लिम खां को अपना प्रत्याशी बनाया है। वह इससे पहले उसहैत विधानसभा जो अब शेखूपुर है, उससे 2007 में विधायक रहे चुके हैं। साथ ही दो बार और विधानसभा चुनाव लड़े थे, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed