फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shivpal Singh Yadav came to convince Abid Raza who was angry with SP in Budaun

लोकसभा चुनाव: सपा से नाराज आबिद रजा को मनाने पहुंचे शिवपाल सिंह यादव, अब अखिलेश से होगी मुलाकात

Fri, 29 Mar 2024 02:48 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 29 Mar 2024 02:48 PM IST
सार

बरेली मंडल में किसी भी मुस्लिम दावेदार को टिकट न दिए जाने से नाराज आबिद रजा ने बीते दिनों पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी के साथ सहसवान में सेक्यूलर पंचायत आयोजित की थी। जिसमें वह सपा पर जमकर बरसे थे। 

विज्ञापन
Shivpal Singh Yadav came to convince Abid Raza who was angry with SP in Budaun
आबिद रजा , शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुस्लिमों को टिकट में भागीदारी न दिए जाने के सवाल को सियासी मुद्दा बनाने की पहल कर चुके पूर्व विधायक आबिद रजा को मनाने के लिए सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव बुधवार को देर रात उनके आवास पर पहुंचे। वह एक घंटे से अधिक समय तक उनके साथ रहे। 

विज्ञापन


उन्होंने गिले शिकवे दूर कराने का प्रयास किया। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से फोन पर उनकी बातचीत कराई। जल्द ही अखिलेश यादव से आबिद रजा की सीधी मुलाकात होने के आसार हैं। आबिद रजा अब अगली रणनीति मुलाकात के बाद ही तय करेंगे की वह किस पाले में हैं ।
विज्ञापन


सपा पर उठाते रहे है्ं सवाल 
लोकसभा के चुनाव में टिकट वितरण में मुस्लिमों को आबादी की तुलना में सपा के टिकट न दिने जाने का सवाल आबिद रजा लगातार उठा रहे हैं। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी के साथ सहसवान में सेक्यूलर पंचायत आयोजित की थी। उसके बाद भी वह इसी मुद्दे पर लगातार लामबंदी कर रहे हैं लेकिन जब सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव उम्मीदवार बनकर आए और उन्होंने आबिद रजा से मुलाकात की तो उनका रुख सपा के प्रति सकारात्मक दिखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आबिद रजा से जब बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि मुलाकात हुई। मुसलमानों को बरेली मंडल में एक भी टिकट न दिए जाने और एम-वाई के फार्मूले का मतलब बदल दिए जाने समेत कई मुद्दे उन्होंने उठाए हैं। उम्मीद है कि सकारात्मक निर्णय सपा का नेतृत्व लेगा। अखिलेश यादव के साथ मुलाकात के बाद ही अब वह इस विषय में कुछ कह सकेंगे।

कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने की मुलाकात
इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार शिवपाल सिंह यादव से पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के आवास पर बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव अजीत सिंह यादव ने मुलाकात की। गठबंधन की चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र बचाओ और भाजपा हटाओ के मुद्दे पर कांग्रेसी जुटेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed