फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shivaratri procession protection Asked for cooperation

शिवरात्रि जुलूस की सुरक्षा  के लिए मांगा सहयोग

Wed, 22 Feb 2017 12:13 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Wed, 22 Feb 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Shivaratri procession protection Asked for cooperation
श‌िव सती
24 फरवरी को शिवरात्रि के मौके पर किला और प्रेम नगर इलाके में निकलने वाले जुलूस में सहयोग करने के लिए पुलिस ने पब्लिक से सहयोग मांगा है। अफसरों ने किला थाने में पीस कमेटी की बैठक कर लोगों से सुझाव मांगे और कोई भी समस्या होने पर तुरंत अवगत कराने को कहा। 
विज्ञापन

24 फरवरी को महाशिव रात्रि है। इस मौके पर किला के कुंवरपुर से कुतुबखाना, बिहारीपुर होते हुए एक जुलूस निकलेगा। यह जुलूस पूरे किला क्षेत्र में होता हुआ निकलेगा। इसके अलावा एक जुलूस प्रेमनगर मोहल्ले के चाहबाई से निकलकर किला क्षेत्र में आएगा, जिसमें भी काफी संख्या में लोग शामिल होंगे। इसकी सुरक्षा के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। मंगलवार को एसीएम द्वितीय अमन मणि त्रिपाठी, सीओ सिटी प्रथम डॉ. सतीश कुमार, सीओ द्वितीय स्नेह लता, इंस्पेक्टर किला उपेंद्र सिंह यादव, इंस्पेक्टर प्रेमनगर एमपी सिंह ने पीस कमेटी की बैठक की, जिसमें समाजसेवियों के साथ ही काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। पुलिस अफसरों ने लोगों से किसी भी तरह की समस्या होने पर तुरंत बताने को कहा। वहीं अफसरों ने किला क्षेत्र में होने वाले बशीर मियां के उर्स में भी लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed