फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shivanshu Gautam murder case accused Sunny arrested in Budaun

UP: शिवांशु हत्याकांड का आरोपी सनी गिरफ्तार, प्रेमिका संग मिलकर की थी वारदात, बोरी में बंदकर फेंकी थी लाश

Sun, 19 May 2024 04:22 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 19 May 2024 04:22 PM IST
सार

शिवांशु गौतम हत्याकांड का मुख्य आरोपी सनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने दो अप्रैल को बरेली में शिवांशु की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। उसके शव को मढ़ीनाथ इलाके में झाड़ियों में बोरी में बंद करके फेंक दिया था। वारदात में उसकी प्रेमिका तनु भी शामिल थी। पुलिस उसे पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। 

विज्ञापन
Shivanshu Gautam murder case accused Sunny arrested in Budaun
शिवांशु गौतम हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के शिवांशु गौतम हत्याकांड का मुख्य आरोपी सनी एक महीने बाद पकड़ा गया। दो अप्रैल को उसने अपनी प्रेमिका तनु के साथ मिलकर बरेली में शिवांशु की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। उसके शव को मढ़ीनाथ इलाके में झाड़ियों में बोरी में बंदकर फेंक दिया था। पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर तनु को हिरासत में लिया। उसकी निशानदेही पर छह अप्रैल को शिवांशु का शव बरामद किया गया। घटना के बाद से आरोपी सनी फरार चल रहा था। पुलिस ने रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से शिवांशु की बाइक भी बरामद हुई है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आरिफपुर नवादा निवासी शिवांशु गौतम (21) पुत्र निखिलेश उर्फ बबलू बीए तृतीय वर्ष का छात्र था। उसके पिता आटा चक्की और परचून की दुकान चलाते हैं। दो अप्रैल की शाम शिवांशु एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकला था। जब वह दूसरे दिन घर नहीं आया तो परिवारवालों उसके दोस्त से संपर्क किया। दोस्त ने बताया कि कोई जन्मदिन पार्टी नहीं थी और न ही शिवांशु उसके घर पर आया। तब परिवार वालों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने पांच अप्रैल को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कॉल डिटेल से खुला था हत्या का राज 
कॉल डिटेल के आधार पर शिवांशु की आखिरी बार बात कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव निजामाबाद निवासी तनु से हुई थी। तनु बरेली के मढ़ीनाथ में किराये पर रहती थी। शिवांशु की आखिरी लोकेशन भी बरेली में मढ़ीनाथ की ही मिली। इसके आधार पर पुलिस ने तनु और उसके परिचित दो युवकों को हिरासत में ले लिया।

Trending Videos

तनु ने पूछताछ में बताया कि वह नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। उसका पहला प्रेमी विजय नगर निवासी सनी कश्यप है। उसके पिता बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। उसने बताया कि शिवांशु उनके प्रेम के बीच में आ रहा था। इसलिए उसने दो अप्रैल की रात सनी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। तनु की गिरफ्तारी के बाद आरोपी सनी फरार चल रहा था। पुलिस ने एक महीने बाद रविवार को उसे भी गिरफ्तार कर लिया। 

दोस्ती का किया कत्ल 
शिवांशु गौतम का हत्यारोपी सनी उसका गहरा दोस्त था। उनका एक-दूसरे के घर पर आना जाना था। दोनों एक कंपनी में काम भी करते थे लेकिन जैसे ही सनी को पता चला कि शिवांशु की तनु से नजदीकियां बढ़ गई हैं तो दोनों के बीच में खटास पैदा होती चली गई। सनी उससे रंजिश मानने लगा था। इसके बाद उसने योजना बनाकर शिवांशु की जान ले ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed