फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shivanshu came between boyfriend and girlfriend and took his life.

Bareilly News: प्रेमी-प्रेमिका के बीच आया शिवांशु तो ले ली जान

Mon, 08 Apr 2024 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Shivanshu came between boyfriend and girlfriend and took his life.
बरेली/बदायूं। छात्र शिवांशु गौतम की हत्या के मामले में त्रिकोणीय प्रेम संबंधों की कहानी सामने आ रही है। पुलिस को छात्रा ने बयान दिया है कि शिवांशु उसके पहले प्यार के बीच में आ रहा था, इसलिए उसकी हत्या की गई।
विज्ञापन

हत्यारोपी शनि शिवांशु गौतम का गहरा दोस्त था। दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना भी था। पढ़ाई के अलावा वह एक निजी कंपनी में साथ काम करते थे। शनि को जैसे ही पता चला कि शिवांशु की नजदीकी उसकी प्रेमिका तनु से बढ़ गई है तो दोनों के बीच में खटास पैदा होती चली गई। नौबत यहां तक आ गई कि उसने तनु के साथ मिलकर शिवांशु की हत्या कर दी। शिवांशु के भाई अभिषेक ने बताया कि शनि उनके घर पर तीन-चार बार आया था। उससे मुलाकात भी हुई थी, लेकिन कभी यह अहसास नहीं हुआ कि शनि, शिवांशु की हत्या कर देगा। उसे यह पता था कि तनु और शनि का प्रेम प्रसंग है। उनके बीच शिवांशु कब आ गया? इसकी जानकारी नहीं थी। उन्हें तो पुलिस से पता चला कि शिवांशु की बात प्रेमिका तनु से भी हो रही थी।
विज्ञापन

---
बेरहमी से मारा, अर्धनग्न हालत में रस्सी से बंधा मिला शव
बरेली। तनु ने गाड़ी में बैठकर इशारा किया तो पुलिस ने झाड़ियों से वह प्लास्टिक का कट्टा निकलवाया जिसमें शिवांशु का शव फेंका गया था। कट्टे को खोलने पर एक और कट्टा निकला। दो कट्टों के अंदर रस्सियों से बंधा मुड़ा तुड़ा शिवांशु का शव मिला। शव के सिर का बांयी ओर का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आ रहा था, जैसे कोई वजनदार चीज सिर में मारी गई हो। गला दबाकर हत्या की बात तो खुद तनु ने कबूल कर ली। शव पर केवल अंडरवियर ही था। लग रहा था कि जैसे आपत्तिजनक हालत में देखकर उस पर हमला किया गया हो। उसके हाथ-पैर जिस तरह से मुड़ रहे थे, लग रहा था कि कट्टे में पैक करने के लिए हाथ-पैरों को तोड़ा गया हो। हालांकि हत्या का तरीका सोमवार को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही पता लगेगा। बताते हैं कि शिवांशु का मोबाइल भी तनु के पास से बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
दोस्त ने किया इन्कार, मेरा नहीं था जन्मदिन

शिवांशु घर पर अपने दोस्त गुरुपुरी विनायक निवासी रमन के जन्मदिन की पार्टी में जाने की बात कहकर निकला था। वह जब दूसरे दिन घर नहीं आया तो परिवारवालों ने रमन से संपर्क किया। रमन ने बताया कि न ही उसका जन्मदिन था और न ही शिवांशु उसके घर आया। तब परिवारवालों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद परिवार वालों ने पांच अप्रैल को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed