फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Shiva temples being decorated for Mahashivratri

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के लिए सजने लगे शिवालय, बरेली में निकलेंगे 12 जुलूस, रहेगी कड़ी सुरक्षा

Tue, 05 Mar 2024 10:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 05 Mar 2024 10:27 AM IST
सार

महाशिवरात्रि पर शहर में 12 जुलूस निकाले जाएंगे। इसके अलावा शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु उमड़ेंगे। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। शिवालयों को सजाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Bareilly Shiva temples being decorated for Mahashivratri
बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर बरेली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाशिवरात्रि को लेकर बरेली के शिवालय सजने लगे हैं। नाथ मंदिरों में कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। फूल, पन्नी और झालरों से भव्य सजावट की जा रही है। भक्तों के आवागमन की विशेष व्यवस्था की जा रही है। कैंट स्थित बाबा धोपेश्वरनाथ मंदिर के सरोवर में शाम को दीपोत्सव मनाया जाएगा। भगवान के दर्शन के लिए सुबह से ही व्यवस्था रहेगी। मंदिर कमेटी के सतीश मेहता ने बताया कि सरोवर द्वार से मंदिर में प्रवेश होगा और निकास मुख्य द्वार से होगा। 

विज्ञापन


सुभाषनगर स्थित श्री तपेश्वरनाथ मंदिर में तड़के चार बजे मंगला आरती होगी। दोपहर दो बजे से सुंदरकांड पाठ और तीन बजे जलाभिषेक का विशेष कार्यक्रम होगा। मुख्य पुजारी पंडित बिशन महाराज ने बताया कि शाम को छह बजे से आरती और शृंगार होगा। महाआरती के बाद आतिशबाजी होगी। रात में आठ से नौ बजे तक शिव विवाह का पाठ होगा।  
विज्ञापन


बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर इस बार भगवा छटा बिखेरने को तैयार है। मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए भी बेहतर व्यवस्था रहेगी। बाबा वनखंडीनाथ मंदिर में मध्यरात्रि से ही कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। मंदिर कमेटी के संरक्षक हरिओम राठौर ने बताया कि भोर में चार बजे आरती व जलाभिषेक होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Mahashivratri 2024: तीन सौ वर्ष बाद महाशिवरात्रि पर बन रहा अद्भुत योग, इस तरह करें पूजा और व्रत

बाबा अलखनाथ मंदिर के महंत कालू गिरि महाराज ने बताया कि भोर में तीन बजे से आरती और जलाभिषेक होगा। सवा क्विंटल खीर प्रसाद के तौर पर वितरित की जाएगी। मढ़ीनाथ मंदिर के महंत प्रेम गिरि महाराज ने बताया कि सुबह से भक्तों के दर्शन के बीच कीर्तन और पूजन का कार्यक्रम होगा। पीलीभीत बाइपास स्थित श्री पशुपतिनाथ मंदिर में भी भोर में आरती के बाद दिनभर जलाभिषेक आदि के कार्यक्रम होंगे। साहूकारा स्थित मंगलामाता मंदिर में सुबह आठ बजे से रुद्राभिषेक, सुबह 10 बजे पूजन व शाम छह बजे आरती होगी।

निकाले जाएंगे 12 जुलूस
महाशिवरात्रि पर शहर में 12 जुलूस निकाले जाएंगे। इसके अलावा शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु उमड़ेंगे। पुलिस विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया है। शहर क्षेत्र के सौ मंदिरों में पिकेट तैनात की जाएगी। जुलूसों के साथ अर्धसैनिक बल रहेंगे। 

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि मंदिरों के साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर भी पुलिस पिकेट रहेगी। महिला पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। एक कंपनी एसएसबी जिले में आ गई है। सात मार्च को दो कंपनी सीआरपीएफ भी आ जाएगी। साढ़े तीन कंपनी पीएसी जिले में मौजूद है। पुराने शहर में विशेष निगरानी रहेगी।

पर्व के साथ चुनाव की भी करें तैयारी
महाशिवरात्रि व होली के साथ ही पुलिस चुनावी तैयारियों में जुट गई है। पुलिस लाइन के सभागार में आईजी व एसएसपी ने चौकी प्रभारियों व थानेदारों को जरूरी निर्देश दिए। आईजी डॉ. राकेश सिंह ने कहा कि निरोधात्मक कार्रवाई तेज करें। मतदानों केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा के लिए जरूरी प्रबंध कर लें। 

दूसरे राज्यों की सीमाओं पर बने चेक पोस्ट पर वाहनों की सघन जांच की जाए। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने कहा कि रमजान, होली व शिवरात्रि के मद्देनजर निकाली जाने वाली शोभायात्राओं के मार्ग, मंदिरों की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था देखी जाए। होलिका दहन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर लें, ताकि विवाद की स्थिति न रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed