{"_id":"643e4e3050e94b85840d5df5","slug":"shiv-charan-became-sp-district-president-and-city-president-shamim-khan-sultani-in-bareilly-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: धरे रह गए सब कयास.. सपा जिलाध्यक्ष बने शिवचरन, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: धरे रह गए सब कयास.. सपा जिलाध्यक्ष बने शिवचरन, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी
Tue, 18 Apr 2023 01:31 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 18 Apr 2023 01:31 PM IST
सार
सपा में जिला संगठन को लेकर एक सप्ताह से रस्साकशी चल रही थी। यादव व गैर यादव को लेकर पेंच फंसा था। इसी बीच सपा ने निवर्तमान जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष को ही दोबारा जिम्मेदारी दे दी गई।
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी ने निवर्तमान जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप और निवर्तमान महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी को एक बार फिर इन्हीं पदों का दायित्व सौंप दिया है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सोमवार को इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है। इधर 15 दिनों से कयास लगाए जा रहे थे। जिलाध्यक्ष पद पर यादव और गैर यादव को लेकर पेच फंसा था, मगर सपा ने दोनों नामों को दोहराकर कयासबाजी पर विराम लगा दिया।
विज्ञापन
Atiq Ashraf Murder: 'अतीक और अशरफ शेर...' कारपेंटर ने फेसबुक पर लिखी ये बात, पकड़े जाने पर दिया हैरानीभरा बयान
विज्ञापन
एक पखवाड़े से चर्चा थी कि पिछड़ा वर्ग से गैर यादव या यादव समाज से ही किसी को जिलाध्यक्ष बनाया जाना है। महानगर अध्यक्ष का पद मुस्लिम समाज से ही रहेगा, मगर राजनीतिक पंडितों में निवर्तमान कमेटी के दोहराव की चर्चा नहीं थी। सोमवार को जब सपा नेतृत्व ने घोषणा की तो सभी चौंक गए। सपा के दो गुटों में इस पर नाराजगी भी रही और कुछ ने खुद को अधिक काबिल बताते हुए शीर्ष नेतृत्व तक यह बात भी पहुंचाई।
विज्ञापन