{"_id":"69f7a5a2abbfd33bb30c9a90","slug":"shine-cricket-club-beat-ke-club-by-one-wicket-bareilly-news-c-4-bly1053-877155-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शाइन क्रिकेट क्लब ने केई क्लब को एक विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शाइन क्रिकेट क्लब ने केई क्लब को एक विकेट से हराया
Mon, 04 May 2026 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 04 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
खलीफा क्रिकेट एकेडमी में कॉर्पेरेट क्रिकेट लीग के नाइट मैंच से पहले टीमों के बीच अभ्यास मैच खेले गए। शाइन क्रिकेट क्लब ने केई क्रिकेट क्लब को एक विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। शाइन क्रिकेट क्लब के फराज घोसी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
रविवार को हुए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए केई क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 190 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। उनकी पारी में हारिस खान ने सर्वाधिक 38 रन बनाए, जबकि चमन और शान जजवा ने 24-24 रनों का योगदान दिया। शाइन क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में फराज घोसी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट झटके, वहीं फरमान को दो सफलताएं मिलीं।
191 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाइन क्रिकेट क्लब की शुरुआत उतार-चढ़ाव भरी रही, लेकिन बल्लेबाजों के सामूहिक प्रयास ने टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। साजिद ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 41 रन बनाए, जबकि शारिक गद्दी ने मात्र 17 गेंदों में 37 रनों की तूफानी पारी खेली। फराज घोसी ने 32 और हाजी सौरव घोसी ने 22 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। केई क्रिकेट क्लब के गेंदबाजों राजा, आमिर कुरैशी और हारिस खान ने 2-2 विकेट लेकर मैच को अंत तक रोमांचक बनाए रखा। अंत में शाइन क्रिकेट क्लब ने 19.2 ओवर में नौ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और इस करीबी मुकाबले को अपने नाम किया।