फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shidane Chehllum adjusted procession of Karbala

शहीदाने करबला के चेहल्लुम पर निकाला जुलूस

Fri, 04 Dec 2015 01:45 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 04 Dec 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
बरेली। हजरत इमाम हुसैन और दीगर शहीदाने करबला के चालीसवें पर घरों और इमामबाड़ों में अकीदत और एहतेराम के साथ की अजादारी गई। गढैया के इमामबाड़ा सरदार हुसैन पर चल रहे महिलाओं के अशरे के आखिरी रोज मातमे हुसैन के बाद इमामबाडे़ में सजे हुए अलम ...या हुसैन अलविदा, या हुसैन अलविदा की सदाओं के साथ बढ़ा दिए गए।
विज्ञापन

मोहल्ला जखीरा स्थित इमामबाड़ा कमाल नकवी और इमामबाड़ा जुर्रियत हुसैन से  मजलिसों के बाद जुलूस-ए-चेहल्लुम बरामद हुआ। जो खन्नू मोहल्ला, गढैया, फूटा दरवाजा, फूल वालान, डोमनी मस्जिद, कंघी टोला, किला सब्जी मंडी होता हुआ मुहल्ला छीपी टोला के इमामबाड़ा फतेह अली शाह मारूफ काला इमामबाड़ा पहुंचा। वहां मजलिस के बाद जुलूस रवाना हुआ। अंजुमनें नौहा ख्वानी और सीनाजनी करते हुए स्वाले नगर स्थित करबला स्थित रोजा-ए-इमाम पर हुसैन पहुंचे और शहीदाने करबला को खिराजे अकीदत पेश किया। जुलूस में नौजवानों और बच्चों ने छुरियों के मातम से जिस्म को लहूलुहान कर दिया। इस दौरान लब्बैक-या हुसैन... लब्बैक-या हुसैन... की सदाएं फिजाओं में बुलंद होती रही। जुलूस के समापन पर ताजिये दफन किए गए। इसके बाद सभी ने अपने-अपने अजीजों की कब्रों पर चिरागा करते हुए नौहाख्वानी और सीनाजनी की।
विज्ञापन


नियाज और लंगर भी हुआ
बरेली। सुबह से ही मुस्लिम घरों में नियाज नजर का सिलसिला शुरू हो गया था। लोगों ने तरह-तरह के पकवान बना कर नियाज कराई और तबर्रुक बांटे। शहर के कई स्थानों पर लंगर भी किया गया। बाकरगंज स्थित करबला पर भी लोग सुबह से ही हाजिरी देने पहुंच गए थे। शाम को चिरागा कर लोगों ने दुआएं मांगी। इस बीच कुछ इलाकों के ताजिये भी यहां पहुंचे। जिन्हें करबला में दफन कर नियाज पेश की गई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed