{"_id":"5f3596e58ebc3eabee15011e","slug":"shergarh-police-caught-top-ten-rogue-munna-in-deoria-bareilly-news-bly4161732183","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेरगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा देवरनिया का टॉप टेन बदमाश मुन्ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेरगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा देवरनिया का टॉप टेन बदमाश मुन्ने
विज्ञापन
जख्मी बदमाश को उठाकर ले जाते पुलिस वाले।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सिपाही घायल, साथी फरार, पुलिस ने जारी किया तमंचा लिए बदमाश का फोटो
विज्ञापन
शेरगढ़ (बरेली)। थाना पुलिस ने गुरुवार को दोपहर बाद कथित मुठभेड़ में टॉपटेन सूची में शामिल देवरनिया के हिस्ट्रीशीटर मुन्ने को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी फरार हो गया। मुन्ने पर 17 मामले दर्ज हैं। मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ है। मुठभेड़ के जो फोटो पुलिस ने मीडिया के सामने रखे उनमें बदमाश तमंचा हाथ में बाइक के पास पड़ा दिख रहा है। पुलिस मुठभेड़ की कहानी पर सवाल उठाते हुए यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक गुरुवार दोपहर बाद चार बजे मधुकरपुर कंचनपुर मार्ग की ओर से बाइक सवार अपराधी मुन्ने पुत्र छोटे निवासी ग्राम शाहपुर डांडी थाना देवरनिया व उसका साथी छोटे निवासी गांव मवई काजियान थाना शेरगढ़ कहीं जा रहे थे। शक होने पर पुलिस टीम ने इनका पीछा किया। पुलिस के मुताबिक पुलिस को पीछा करता देख गन्ने के खेत में छिपकर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिग शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में सिपाही केशव अत्री के दाहिने हाथ में गोली छूकर निकल गई। पुलिस की गोली मुन्ने के दाहिने पैर में लगी जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी छोटे फरार हो गया।
पुलिस घायल बदमाश व सिपाही को अस्पताल ले गई। सूचना पर एसपी देहात डॉ. संसार सिंह, सीओ बहेडी रामानंद राय, थाना शाही, शेरगढ, शीश्गढ, देवरनिया व शीशगढ थानों के प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पंहुचे। एसपी देहात ने बताया कि बदमाश मुन्ने के पास से 315 बोर का तमंचा व एक खोखा, दो कारतूस बरामद हुए हैं। वहीं पुलिस को चकमा देकर भागे छोटे की तलाश की जा रही है।