फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sher Ali Jafri's Khusro Hospital is also suspected to be illegal in Bareilly

Bareilly News: शेर अली जाफरी का खुसरो अस्पताल भी अवैध होने की आशंका, होगा सत्यापन

Wed, 11 Sep 2024 11:22 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 11 Sep 2024 11:22 AM IST
सार

डीफार्मा कोर्स के नाम पर 3.69 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में फंसे शेर अली जाफरी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। जांच टीम ने उनके खुसरो अस्पताल की पड़ताल की तो वहां प्रारंभिक तौर पर कई गड़बड़ियां सामने आई हैं। जिससे अस्पताल पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। 

विज्ञापन
Sher Ali Jafri's Khusro Hospital is also suspected to be illegal in Bareilly
शेर अली जाफरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में डीफार्मा के छात्रों को फर्जी डिग्री बांटने के मामले में खुसरो कॉलेज के चेयरमैन शेर अली जाफरी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। खुसरो टावर के ऊपरी मंजिल पर संचालित उनका खुसरो अस्पताल भी अवैध माना जा रहा है। एसआईटी की स्थलीय रिपोर्ट में गड़बड़ी मिलने पर सीएमओ को रिपोर्ट भेजी जा रही है।

विज्ञापन


तीन दिन पहले एसआईटी प्रभारी एसपी साउथ मानुष पारीक के साथ टीम ने शेर अली जाफरी के खुसरो कॉलेज की जांच की थी। वहां जाफरी का पता रिकॉर्ड में खुसरो टावर लिखा मिला। टीम पहुंची तो वहां दो मंजिला भवन मिला। नीचे जाफरी का दफ्तर, प्रिंटिंग मशीन और कोचिंग कक्ष है। ऊपरी मंजिल पर खुसरो अस्पताल बना है। टीम ने अस्पताल की पड़ताल की तो वहां प्रारंभिक तौर पर ही कई गड़बड़ी दिखीं। अग्निशमन यंत्रों का पता ही नहीं था। वहां पता लगा कि अस्पताल के पास अग्निशमन विभाग की एनओसी भी नहीं है।
विज्ञापन


आवासीय भूमि पर बना है अस्पताल 
वहां मौजूद स्टाफ भी कोई सक्षम दस्तावेज न दिखा सका। प्रारंभिक तौर पर लग रहा था कि यह अस्पताल आवासीय भूमि पर बना हुआ है। जांच में टीम को कुछ ऐसे साक्ष्य मिले, जिससे अस्पताल के मानकविहीन होने को लेकर संदेह गहरा गया है। टीम ने एसएसपी को अस्पताल की अलग से रिपोर्ट सौंपी है। एसएसपी ने निर्देश दिए हैं कि इस मामले में सीएमओ को पत्र जारी कराएं। सीएमओ की टीम विभागीय व लाइसेंस संबंधी मानकों का अपने स्तर से सत्यापन करेगी तो नई कार्रवाई भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पहले बंद हो चुका है अस्पताल
सूत्रों के मुताबिक मरीज की मौत के बाद हंगामा और जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर खुसरो अस्पताल पहले ही बंद किया जा चुका है। सीएमओ ने अस्पताल का पंजीकरण रद्द कर दिया तो जुगाड़ से एचए खुसरो हॉस्पिटल के नाम से नया रजिस्ट्रेशन करा लिया गया। 

बताते हैं कि तब से फिर अस्पताल संचालित हो रहा है। अस्पताल का संचालक बताए जा रहे डॉ. जफर अली जाफरी का पैनल भी मानक के मुताबिक नहीं लग रहा है। जफर पहले गांव फिरोजपुर में दुकान चलाता था, साइकिल से चलता था। टीम को उसकी डिग्री पर भी संदेह है, इसलिए सीएमओ की टीम ही विधिवत जांच करेगी।

जाफरी को नोटिस देकर पूछताछ करेगी एसआईटी
सोमवार को सीबीगंज में बड़ी चर्चा रही कि एसआईटी शेर अली जाफरी को बरेली ले गई है और वहां एसएसपी ने उससे पूछताछ की है। एसआईटी प्रभारी मानुष पारीक ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि अभी तक टीम ने जाफरी से पूछताछ नहीं की है। 

केवल प्राचार्य डॉ. विश्वनाथ शर्मा और कामिल हसन जैदी से ही पूछताछ की गई है। टीम फिलहाल साक्ष्य जुटाने और स्थलीय सत्यापन में जुटी है। चूंकि जाफरी फरार नहीं है तो विधिवत नोटिस देकर पूछताछ की जाएगी। विजय शर्मा की तलाश चल रही है। सभी बिंदुओं पर जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई के बारे में उच्चाधिकारी निर्णय लेंगे। 

शेर अली जाफरी ने खुद को बताया था बेकसूर, देखें वीडियो 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed